Rahul Gandhi says Modi government signed trade agreement harmed farmers textile industry 18% टैरिफ बनाम 0%, आगे कुआं और पीछे खाई की हालत; यूएस ट्रेड डील पर राहुल गांधी, India News in Hindi - Hindustan
More

18% टैरिफ बनाम 0%, आगे कुआं और पीछे खाई की हालत; यूएस ट्रेड डील पर राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, '18% बनाम 0 प्रतिशत शुल्क। झूठ बोलने में माहिर पीएम और उनकी कैबिनेट इस बारे में भ्रम फैला रही है। किस तरह से वे भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से देश के कपास उत्पादकों और वस्त्र निर्यातकों को धोखा दे रहे हैं।'

Sat, 14 Feb 2026 05:54 PMNiteesh Kumar भाषा
share
18% टैरिफ बनाम 0%, आगे कुआं और पीछे खाई की हालत; यूएस ट्रेड डील पर राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी और राष्ट्रहित में सोचने वाली कोई सरकार अमेरिका के साथ ऐसा व्यापार समझौता करती जो कपास किसानों और कपड़ा निर्यात दोनों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करता, लेकिन मोदी सरकार ने इसके बिल्कुल उलट किया। उन्होंने यह दावा भी किया कि सरकार ने व्यापार समझौते के इन पहलुओं को छिपाया भी है। राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर कहा, '18 प्रतिशत बनाम शून्य प्रतिशत शुल्क। झूठ बोलने में माहिर प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट इस बारे में भ्रम फैला रही है। किस तरह से वे भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से देश के कपास उत्पादकों और वस्त्र निर्यातकों को धोखा दे रहे हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी वह...', पुलवामा हमले की बरसी पर पीएम मोदी

राहुल गांधी ने कहा कि बांग्लादेश को अमेरिका में वस्त्र निर्यात पर शून्य प्रतिशत शुल्क का फायदा दिया जा रहा है, शर्त बस इतनी है कि वे अमेरिकी कपास आयात करें। कांग्रेस नेता ने कहा, 'भारत के गारमेंट्स पर 18 प्रतिशत शुल्क की घोषणा के बाद जब मैंने संसद में बांग्लादेश को मिल रही खास रियायत पर सवाल उठाया, तब मोदी सरकार के मंत्री का जवाब आया कि अगर यही फायदा हमें भी चाहिए तो अमेरिका से कपास मंगवानी होगी।' उन्होंने सवाल किया कि आखिर ये बात देश से छुपाई क्यों गई?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UGC समर्थक प्रदर्शन में बदसलूकी की शिकार, कौन हैं रुचि तिवारी; जानिए पूरा मामला

किसानों के बर्बाद होने का आरोप

कांग्रेस नेता ने कहा, 'ये कैसी नीति है? क्या यह सचमुच में कोई विकल्प है - या फिर आगे कुआं, पीछे खाई की हालत में फंसाने वाला जाल?' उन्होंने कहा कि अगर हम अमेरिकी कपास मंगवाते हैं तो हमारे अपने किसान बर्बाद हो जाएंगे। अगर नहीं मंगवाते तो हमारा कपड़ा उद्योग पिछड़कर तबाह हो जाएगा। अब बांग्लादेश यह संकेत दे रहा है कि वह भारत से कपास आयात भी कम या बंद कर सकता है। राहुल गांधी ने इस बात का उल्लेख किया कि भारत में कपड़ा उद्योग और कपास की खेती आजीविका की रीढ़ हैं और करोड़ों लोगों की रोजी-रोटी इन्हीं पर टिकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई में बड़ा हादसा; मेट्रो पिलर का हिस्सा टूटकर गिरने से एक की मौत, तीन घायल

बेरोजगारी बढ़ाने का किया दावा

राहुल गांधी ने कहा कि इन क्षेत्रों पर चोट का मतलब है लाखों परिवारों को बेरोजगारी और आर्थिक संकट की खाई में धकेल देना। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, 'एक दूरदर्शी और राष्ट्रहित में सोचने वाली सरकार ऐसा सौदा करती जिससे कपास किसानों और कपड़ा निर्यात - दोनों के हितों की रक्षा और समृद्धि सुनिश्चित होती।' उन्होंने दावा किया कि इसके ठीक उलट, नरेंद्र सरेंडर मोदी और उनके मंत्रियों ने ऐसा समझौता किया है जो दोनों क्षेत्रों को गहरी चोट पहुंचाने वाला साबित हो सकता है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।