PM Modi says country has not just got another emergency landing strip it is proof of security 'भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी वह...', पुलवामा हमले की बरसी पर असम में बोले पीएम मोदी, India News in Hindi - Hindustan
More

'भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी वह...', पुलवामा हमले की बरसी पर असम में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'जो कांग्रेस भारत को राष्ट्र मानने से इनकार करती है, जो सवाल करते हैं मां भारती क्या होती है? जो मां भारती के नाम तक से परहेज करते हों, जो मां भारती के प्रति सम्मान नहीं दिखाते, वह कांग्रेस भारत का भला नहीं कर सकती।'

Sat, 14 Feb 2026 04:30 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
'भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी वह...', पुलवामा हमले की बरसी पर असम में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी में शनिवार को जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज देश को सिर्फ एक और इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप नहीं मिली है यह इस बात का भी प्रमाण है कि नया भारत अपनी सुरक्षा के लिए हर तरह से तैयार हो रहा है। आज का भारत न सिर्फ अपनी सीमाओं को सशक्त कर रहा है बल्कि देश के दुशमनों को उनके घर में घुसकर जवाब भी देता है। आज पुलवामा हमले की बरसी है, मैं इस हमले में जान गंवाने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन करता हूं। इस आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह आतंकियों को सज़ा दी वह पूरी दुनिया ने देखा है और कुछ लोग तो आज भी कांप रहे हैं। अभी आपने भारत की शक्ति ऑपरेशन सिंदूर में भी देखी है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UGC समर्थक प्रदर्शन में बदसलूकी की शिकार, कौन हैं रुचि तिवारी; जानिए पूरा मामला

पीएम मोदी ने कहा कि आज की कांग्रेस हर उस विचार, हर उस आतंकी को कंधे पर बैठाती है जो देश का बुरा सोचता है, जो लोग देश के टुकड़े-टुकड़े करने का सपना देखते हैं, जो लोग पूर्वोत्तर को भारत से अलग करने के नारे लगाते हैं वह कांग्रेस के लिए पूजनीय बन चुके हैं। उन्होंने कहा, 'आजादी के समय मुस्लिम लीग ने देश का बंटवारा कराया, आज की कांग्रेस मुस्लिमी लीगी माओवादी कांग्रेस बनकर फिर देश बांटने में जुट गई है। यह MMC है, इसलिए आपको कांग्रेस से सावधान रहना है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई में बड़ा हादसा; मेट्रो पिलर का हिस्सा टूटकर गिरने से एक की मौत, तीन घायल
ये भी पढ़ें:UGC समर्थक प्रदर्शन में बदसलूकी की शिकार, कौन हैं रुचि तिवारी; जानिए पूरा मामला

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने असम को अशांत रखा, हिंसा और अलगाव में रखा। उन्होंने कहा, 'आजादी के बाद से ही असम बम, बंदूक, बंद ब्लॉकेड और कर्फ्यू की चपेट में रहा और इसकी गुनहगार कांग्रेस ही थी। भाजपा, NDA सरकार असम में शांति बहाली और तेज विकास का संकल्प लेकर चल रही है। इसलिए जो असम कभी बम धमाकों से गूंजता था उसी असम में अब शांति स्थापना हो रही है।'

वोट बैंक राजनीति का आरोप

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'कांग्रेस के दशकों के कुशासन की सबसे बड़ी वजह रही है कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति, वोट बैंक राजनीति। कांग्रेस ने असम को हमेशा वोट के चश्मे से ही देखा और हर वह काम किया जिससे तुष्टीकरण को बढ़ावा मिले और हर वह काम रोका जिससे असम का विकास हो। कांग्रेस के समय केंद्र सरकार की योजनाओं को असम पहुंचने में भी बरसों लग जाते थे लेकिन भाजपा ने असम, पूर्वोत्तर के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की सफाई का अभियान तेज, चौराहों पर लगा दिए गए पोस्टर

देश हित में फैसले लेने की ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि क्या कभी कांग्रेस में देश हित में इतने हिम्मत के साथ फैसले करने की ताकत थी? उन्होंने कहा, 'वे ज्यादा से ज्यादा बयान दे सकते हैं, कुछ नहीं कर सकते। जो कांग्रेस भारत को राष्ट्र मानने से इनकार करती है, जो सवाल करते हैं मां भारती क्या होती है? जो मां भारती के नाम तक से परहेज करते हों, जो मां भारती के प्रति जरा सा सम्मान नहीं दिखाते, वह कांग्रेस कभी भारत का भला नहीं कर सकती। इसलिए कांग्रेस ने कभी देश की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी।'

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।