ऐक्टर विजय को पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई, क्या बोले टीवीके चीफ
तमिलनाडु की सियासत में सुनामी बनकर उभरे ऐक्टर विजय को पीएम मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुभकामनाएं दी हैं। विजय ने इन दोनों नेताओं का शुक्रिया भी अदा किया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में विजय को जीत पर बधाई दी।

तमिलनाडु की सियासत में सुनामी बनकर उभरे ऐक्टर विजय को पीएम मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुभकामनाएं दी हैं। विजय ने इन दोनों नेताओं का शुक्रिया भी अदा किया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में विजय को जीत पर बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु में एनडीए को सपोर्ट करने के लिए वोटरों का शुक्रिया भी अदा किया। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी विजय को बधाई दी है। विजय ने राहुल गांधी का भी आभार जताया है।
पीएम मोदी का जताया आभार
पीएम मोदी का आभार जताते हुए विजय ने लिखा है कि आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। अपने लोगों की बेहतरी ही हमारा लक्ष्य है। हम प्रदेश के विकास और यहां के लोगों की बेहतरी के लिए काम करेंगे। विजय ने आगे लिखा है कि इस मिशन में हमें केंद्र सरकार का सहयोग चाहिए। वहीं, राहुल गांधी ने लिखा कि मैंने थिरू विजय से बात की है और टीवीके की शानदार जीत पर उन्हें बधाई दी है। कांग्रेस सांसद ने आगे लिखा कि यह जीत दिखाती है कि युवाओं की आवाज को नकारा नहीं जा सकता। राहुल गांधी को जवाब देते हुए वह तमिलनाडु और यहां के लोगों की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे।
नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक
वहीं, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके के 108 सीट जीतने के एक दिन बाद मंगलवार को टीवीके प्रमुख विजय ने पार्टी के वैचारिक नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही नव निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। तमिलनाडु में 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को चुनाव हुए थे तथा चार मई को मतगणना हुई। विजय का पार्टी सदस्यों और कई विधायकों ने जोरदार स्वागत किया, जिन्होंने उनकी तरह ही टीवीके मुख्यालय में चुनावी जीत के बाद पदार्पण किया। एक विधायक ने बताया कि विजय ने विधायक दल के नेता के चुनाव और विधानसभा में विधायकों के आचरण पर चर्चा करने के लिए पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई थी।
बहुमत के सवाल पर दिया जवाब
जब विजय से पूछा गया कि टीवीके बहुमत कैसे हासिल करेगी, क्योंकि उसके पास 10 विधायक कम हैं, तो संपत ने पत्रकारों से कहाकि पार्टी नेता इसका समाधान निकालेंगे। उन्होंने कहाकि मुझे सकारात्मक परिणाम का पूरा भरोसा है और जल्द ही अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। विजय के नेतृत्व वाली टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि द्रमुक और अन्नाद्रमुक को क्रमशः 59 और 47 सीटें मिलीं। टीवीके को 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 10 और विधायकों की जरूरत है। हालांकि इस बात की पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस और अन्य छोटे दल टीवीके के साथ जाएंगे।




साइन इन