PM Narendra Modi address election rally in Coimbatore Tamilnadu Women Reservation Bill 'अपनी पीड़ा और गुस्सा जाहिर करना चाहता हूं', महिला आरक्षण विधेयक पास न होने पर पीएम मोदी, India News in Hindi - Hindustan
More

'अपनी पीड़ा और गुस्सा जाहिर करना चाहता हूं', महिला आरक्षण विधेयक पास न होने पर पीएम मोदी

तमिलनाडु की चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा, 'मैंने उनसे साफ कहा कि वे चाहें तो श्रेय ले सकते हैं, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं तो बस यही चाहता था कि साधारण परिवारों की बहनों की संख्या संसद और विधानसभाओं में ज्यादा से ज्यादा बढ़े।'

Sat, 18 April 2026 07:44 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
'अपनी पीड़ा और गुस्सा जाहिर करना चाहता हूं', महिला आरक्षण विधेयक पास न होने पर पीएम मोदी

तमिलनाडु के कोयंबटूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। महिला आरक्षण विधेयक पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'आज अपनी जनता के बीच मैं अपनी पीड़ा और गुस्सा व्यक्त करना चाहता हूं। वर्ष 2023 में हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया और इस महीने की 16 तारीख को हमने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण को लागू करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। मैंने व्यक्तिगत रूप से सभी राजनीतिक दलों से इसकी समर्थन करने की अपील की। मैंने उनसे साफ कहा कि वे चाहें तो श्रेय ले सकते हैं, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं तो बस यही चाहता था कि साधारण परिवारों की बहनों की संख्या संसद और विधानसभाओं में ज्यादा से ज्यादा बढ़े।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होर्मुज में भारतीय टैंकर पर हमले से ऐक्शन में सरकार, ईरानी राजदूत को किया समन

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'DMK के कृत्य अब बहुत अच्छे से एक्सपोज हो चुके हैं। जनता डीएमके के काले कारनामे अच्छे से जान चुकी है। झूठ फैलाने से DMK के काले कारनामे छिपने वाले नहीं हैं।' उन्होंने कहा कि इस नए आरंभ के समय में तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। तमिल जनता एक स्पष्ट संदेश दे रही है - एनडीए अंदर है, डीएमके बाहर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: पीएम मोदी रात 8.30 बजे देश को करेंगे संबोधित, ममता बनर्जी ने कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'पिछले पांच वर्षों में तमिलनाडु में दो चीजें रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ी हैं। पहली है एक परिवार की संपत्ति और दूसरी है तमिलनाडु का कर्ज। डीएमके का शीर्ष परिवार और अधिक अमीर होता जा रहा है, जबकि तमिलनाडु के हर व्यक्ति पर कर्ज बढ़ता ही जा रहा है।' उन्होंने कहा कि DMK की नीति है - परिवार द्वारा, परिवार की, परिवार के लिए। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, दिल्ली में प्रमुख सांसद, फिल्म, मीडिया हाउस और कई अन्य चीजें एक परिवार के नियंत्रण में हैं। यहां तक कि वरिष्ठ राजनेताओं को भी परिवार के सबसे छोटे सदस्य के सामने अपमानित किया जाता है। जब भी मैं तमिलनाडु के लोगों से मिलता हूं, वे मुझे बताते हैं कि यहां परिवार में बड़ी प्रतिस्पर्धा है। वह प्रतिस्पर्धा बेटे और दामाद के बीच है। दोनों यह प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं कि कौन ज्यादा लूट सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होर्मुज पर फिर शुरू हुआ तांडव, महिला आरक्षण पर प्रियंका की सरकार को चुनौती; टॉप5

पीएम मोदी ने कहा कि इस कार्यक्रम के बाद मैं आज रात 8.30 PM बजे राष्ट्र के नाम अपनी बात बताने वाला हूं। इस विषय पर मैं विस्तार से बात करन वाला हूं। उन्होंने कहा, 'आज DMK के पास दिखाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, उठाने के लिए कोई असली मुद्दा नहीं है। इसीलिए उन्होंने तमिलनाडु की सीटों में कमी का झूठा डर फैलाया। डीएमके ने पहले कहा था कि वर्तमान आनुपातिक प्रतिनिधित्व को बनाए रखना चाहिए और हमने इसका प्रस्ताव भी दिया था। लेकिन उन्होंने यूटर्न ले लिया। महिलाओं को आगे बढ़ते देखकर DMK और कांग्रेस को क्यों परेशानी होती है? ये एक परिवार की पार्टियां चाहती हैं कि पावर उनके अपने परिवारों तक ही सीमित रहे।'