Strait of Hormuz update Indian ship attacked by iran army war update top news होर्मुज पर फिर शुरू हुआ तांडव, महिला आरक्षण पर प्रियंका की सरकार को चुनौती; टॉप-5 न्यूज, India News in Hindi - Hindustan
More

होर्मुज पर फिर शुरू हुआ तांडव, महिला आरक्षण पर प्रियंका की सरकार को चुनौती; टॉप-5 न्यूज

ईरान ने होर्मुज को बंद करने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद वहां से गुजरने की कोशिश कर रहे दो भारतीय जहाजों को ऊपर ईरानी सेना ने गोलीबारी की है। इस हमले के बाद इन जहाजों ने यू-टर्न ले लिया है। केंद्र सरकार ने इस घटना को लेकर ईरानी राजदूत को समन किया है।

Sat, 18 April 2026 07:09 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
होर्मुज पर फिर शुरू हुआ तांडव, महिला आरक्षण पर प्रियंका की सरकार को चुनौती; टॉप-5 न्यूज

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के परिणामस्वरूप ईरान ने एक बार फिर से होर्मुज को बंद कर दिया है। इसके बाद यहां से निकलने की कोशिश कर रहे दो भारतीय जहाजों के ऊपर हमला हुआ है। ईरानी नौसेना ने खाड़ी में फंसे जहाजों को रेडिया संदेश के जरिए सूचित कर दिया है कि होर्मुज फिलहाल बंद है। दूसरी तरफ, प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर सरकार को खुली चुनौती दी है। सरकार द्वारा विपक्ष को महिला विरोधी बताए जाने पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार एक बार पुराना बिल लेकर आए, तो सब साफ हो जाएगा।

देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

होर्मुज फिर से बंद करते ही ईरान ने टैंकर पर बोला धावा, जमकर बरसाईं गोलियां

ईरान ने शनिवार को एक बार फिर से होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया। इसकी घोषणा करते ही होर्मुज से गुजर रहे एक टैंकर पर ईरान ने धावा बोल दिया और जमकर गोलीबारी की। ईरान ने अमेरिकी नाकेबंदी के बाद होर्मुज को फिर से बंद कर दिया है और आवाजाही को रोक दिया। ब्रिटिश सेना ने शनिवार को बताया कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड की दो गनबोट्स ने होर्मुज से गुजर रहे एक टैंकर पर गोलीबारी की। पढ़ें पूरी खबर…

सोमवार को संसद बुलाइए, पुराना बिल लाइए; प्रियंका की सरकार को बड़ी चुनौती

संविधान में संशोधन का बिल लोकसभा में पास नहीं हो पाया है। इसके अगले दिन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सरकार को चुनौती दी है। प्रियंका ने कहाकि सरकार सोमवार को वह बिल लेकर आए, जिसे 2023 में सभी दलों ने समर्थन दिया था। सोमवार को ही संसद बुलाई जाए, हम सभी इसको समर्थन देंगे। प्रियंका ने भाजपा नीत एनडीए पर आरोप लगाया कि वह पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के वोटरों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहाकि विपक्ष पर आरोप लगाया जा रहा है कि वह महिला विरोधी हैं। जबकि यह बिल्कुल भी सही नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…

अमेरिका को एनरिच्ड यूरेनियम नहीं सौंपेंगे, ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया झटका

ईरान ने शनिवार को एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर अमेरिका को झटका दिया है। उसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को डुठलाते हुए दो टूक कहा है कि वह अमेरिका को एनरिच्ड यूरेनियम नहीं सौंपेगा। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने यूरेनियम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को खारिज कर दिया और दोनों देशों के बीच भविष्य में होने वाली बातचीत के संबंध में सावधानी बरतने का संकेत दिया। पढ़ें पूरी खबर…

राहुल गांधी के आवास तक निकाल रहे थे मार्च, तीन भाजपा सांसद हिरासत में

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास तक विरोध मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने शनिवार को तीन भाजपा सांसदों को हिरासत में लिया है। इन सांसदों में बांसुरी स्वराज भी शामिल हैं। भाजपा सांसदों ने यह मार्च लोकसभा में संविधान (131वें संशोधन) विधेयक असफल होने के एक दिन बाद निकाला था। हिरासत में ली गई अन्य सांसदों में रक्षा खड़से और कमलजीत सहरावत समेत कई अन्य महिला नेता शामिल हैं। हालांकि प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी अपने आवास पर नहीं थे। कांग्रेस सांसद तमिलनाडु में एक चुनावी रैली में शामिल होने पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर…

पीएम मोदी आज रात 8.30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर कर सकते हैं बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8.30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। विधायिका में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने वाला विधेयक लोकसभा में पारित न हो पाने के एक दिन बाद उनका यह संबोधन होगा। उम्मीद है कि मोदी महिला आरक्षण के मुद्दे और संसद में हुई घटनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे, जहां विपक्षी दलों ने शुक्रवार को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के खिलाफ मतदान किया था। पढ़ें पूरी खबर…