pm modi on white house firing donald trump attack no place for violence लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिनर में हमले पर क्या बोले पीएम मोदी, India News in Hindi - Hindustan
More

लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिनर में हमले पर क्या बोले पीएम मोदी

वाइट हाउस में फायरिंग की घटना की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी व उपराष्ट्रपति सुरक्षित हैं।

Sun, 26 April 2026 10:10 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिनर में हमले पर क्या बोले पीएम मोदी

वाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करेस्टपॉन्डेंट डिनर के दौरान हुए हमले की घटना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की है। राष्ट्रपति ट्रंप की कुशलता की कामना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जानकर रहात मिली की वॉशिंगटन में हुई गोलीबारी की घटना के बात राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी व उपराष्ट्रपति सभी सुरक्षित हैं।

पीएम मोदी ने कहा, मैं राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी और उपराष्ट्रपति वेंस की निरंतर सुरक्षा और कुशलता के लिए मंगल कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इस घटना की स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।

इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अधिकारी मौजूद थे। गोलीबारी के बाद सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप और अन्य शीर्ष नेताओं को तत्काल बाहर निकाल लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ की। उन्होंने लिखा उन्होंने (सुरक्षा कर्मियों) तेजी से और बहादुरी से काम किया। श्री ट्रंप ने फिर से कार्यक्रम में शामिल होने का इरादा जाहिर किया लेकिन कहा कि वह सुरक्षा अधिकारियों के निर्देशों का पालन करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भागते वक्त गिर गए डोनाल्ड ट्रंप, जानें कौन है वाइट हाउस में हमला करने वाला कौन?

अकेला ही था हमलावर

वाशिंगटन की मेयर मुरियल बाउजर ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास 'व्हाइट हाउस' में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान गोलीबारी करने वाला संदिग्ध बंदूकों और चाकुओं से लैस था और माना जा रहा है कि उसने अकेले ही घटना को अंजाम दिया। 'वाइट हाउस' में शनिवार शाम डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के अन्य शीर्ष नेताओं को वहां से निकाला गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपको कोई क्यों मारना चाहता है? बार-बार हो रहे जानलेवा हमलों पर ट्रंप का जवाब
ये भी पढ़ें:मैंने पूरी जान लगा दी; गोली चलाने वाले के पास कौन-कौन से हथियार, ट्रंप ने बताया

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस बॉलरूम के बाहर हुई जहां ट्रंप और अन्य अतिथि मौजूद थे। हालांकि, घटना के सटीक कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है और इसे बाद में आयोजित किया जाएगा। एक संवाददाता सम्मेलन में मेयर ने कहा, ''अब तक की जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता का कोई सुराग नहीं मिला है। सभी संकेत यही इशारा करते हैं कि हमलावर ने अकेले इस घटना को अंजाम दिया।'

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आम जनता को किसी खतरे की आशंका नहीं है। दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने 'एसोसिएटेड प्रेस' (एपी) को बताया कि संदिग्ध की पहचान कैलिफोर्निया के टॉरेंस निवासी 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है।