Donald Trump Fell during evacuation Who Is Cole Thomas Allen, the Attacker at the White House भागते वक्त गिर गए डोनाल्ड ट्रंप, जानें कौन है वाइट हाउस में हमला करने वाला कोल टॉमस एलेन?, International Hindi News - Hindustan
More

भागते वक्त गिर गए डोनाल्ड ट्रंप, जानें कौन है वाइट हाउस में हमला करने वाला कोल टॉमस एलेन?

वाइट हाउस में गोलीबारी के दौरान जब डोनाल्ड ट्रंप को बाहर ले जाया जा  रहा था, वह अचानक गिर गए। इसके बाद उन्हें उठाया गया और बाहर ले जाया गया। हमलावर की पहचान कैलिफोर्निया के कोल टॉमस एलेन के रूप में की गई है। 

Sun, 26 April 2026 09:03 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
भागते वक्त गिर गए डोनाल्ड ट्रंप, जानें कौन है वाइट हाउस में हमला करने वाला कोल टॉमस एलेन?

वाइट हाउस में गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। करेंस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान वाइट हाउस के हिल्टन होटल में एक 31 साल के शख्स ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सीक्रेट सर्विस के एंजेंट डोनाल्ड ट्रंप को बाहर ले जाने लगे तो वह गिर गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के तुरंत बाद ट्रंप ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्रुथ सोशल पर सीक्रेट सर्विस का आभार जताया। वहीं उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि हमलावर कैलिफोर्निया का रहने वाला है और वह कई खतरनाक हथियारों से लैस था।

कौन था हमलावर?

वाइट हाउस में गोलीबारी करने वाले शख्स को सीक्रेट सर्विस ने तुरंत पकड़ लिया। उसका नाम कोल टॉमस अलेन बताया गया है। हमलावर की उम्र 31 साल है। एजेंसी ने पारदर्शिता के लिए हमलावर की तस्वीरें भी जारी की हैं। बताया गया है कि आरोपी की उम्र 31 साल है। इसके अलावा आरोपी के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने चार से आठ गोलियां चलाई थीं।

गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को बहार निकाला गया। बाहर निकलते वक्त डोनाल्ड ट्रंप गिर गए। एजेंट्स ने उन्हें संभाला और फिर बाहर ले गए। फॉक्स न्यूज की मानें तो संदिग्ध ने मैग्नेटोमीटर क्षेत्र में सुरक्षा जांच से गुजरने की कोशिश की थी लेकिन वह अंदर नहीं जा पाया। उसे बैंक्वेट हॉल में जाने से रोक दिया गया था। इसके बाद उसने मैग्नेटोमीटर को टारगेट किया और सीक्रेट सर्विस के एक एजेंट पर गोली चला दी।

डिनर में भारत की भी पत्रकार

डोनाल्ड ट्रंप के इस डिनर प्रोगर्मा में एएनआई की रिपोर्ट रीना भारद्वाज भी मौजूद थीं। उन्होंने घटना का वीडियो भी बनाया है। इसमें देखा गया कि कैसे बैंक्वेट हॉल में अफरा-तफरी मच गई। वहीं लोगों से कहा गया कि वे अपनी टेबल के नीचे छिप जाएं। इसके बाद बर्तनों के गिरने की भी आवाज आने लगी।

पहले भी हो चुकी है ट्रंप की सुरक्षा में चूक

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसपैठ हुई थी। उसके पास शॉट गन और फ्यूल केन बी थी। वहीं 13 जुलाई 2024 को डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी रैली के दौरान हमला हुआ था। 20 ाल के एक युवक ने 400 फीट की दूरी से उनपर असॉल्ट राइफल से हमला कियिा था। गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।