Why would someone want to kill you Donald Trump responds to repeated attacks आपको कोई क्यों मारना चाहता है? बार-बार हो रहे जानलेवा हमलों पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिया जवाब, International Hindi News - Hindustan
More

आपको कोई क्यों मारना चाहता है? बार-बार हो रहे जानलेवा हमलों पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिया जवाब

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ है। इससे पहले पेंसिल्वेनिया में भी उनपर जानवेला हमला हो चुका है। उस हमले में उनके कान में गोली लगी थी।

Sun, 26 April 2026 09:36 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
आपको कोई क्यों मारना चाहता है? बार-बार हो रहे जानलेवा हमलों पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिया जवाब

Attack on Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फिर एकबार जान लेने की कोशिश की गई है। वाशिंगटन डीसी स्थित हिल्टन होटल में आयोजित एक डिनर कार्यक्रम के दौरान एक हमलावर ने कई राउंड फायरिंग की। हालांकि, जब तक वह मुख्य मंच तक पहुंच पाता उसे हिरासत में लिया जा चुका था और ट्रंप को उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे के बाद ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया गया। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आप पर बार-बार हमला क्यों हो रहा है। इसका ट्रंप ने अपने अंदाज में जवाब दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "जो लोग सबसे ज्यादा काम करते हैं और जो सबसे बड़ा प्रभाव डालते हैं, लोग उन्हीं के पीछे पड़ते हैं।"

एक अधिकारी को भी लगी गोली

घटना के बाद ट्रंप ने वाइट हाउस में संवाददाताओं को संबोधित किया और बताया कि संदिग्ध के पास कई हथियार थे। उसे सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने पकड़ लिया। घटना में एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उनकी जान बच गई। उन्होंने बताया, ''सीक्रेट सर्विस के अधिकारी को बहुत करीब से एक घातक हथियार से निशाना बनाया गया था। उन्हें गोली लगी लेकिन जैकेट ने अपना काम कर दिया।''

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें संदिग्ध को सुरक्षा अवरोधक के पास भागते हुए और सीक्रेट सर्विस के एजेंट को उसकी ओर दौड़ते हुए देखा जा सकता है।

डिनर के दौरान हुई फायरिंग

आपको बता दें कि शनिवार रात को संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी की घटना में ट्रंप बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ट्रंप और अमेरिका के अन्य शीर्ष नेताओं को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस बॉलरूम के बाहर हुई जहां ट्रंप और अन्य अतिथि मौजूद थे। हालांकि, घटना के सटीक कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है और इसे बाद में आयोजित किया जाएगा।

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ है। इससे पहले पेंसिल्वेनिया में भी उनपर जानवेला हमला हो चुका है। उस हमले में उनके कान में गोली लगी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।