people taught infiltrators lesson Amit Shah first reaction to BJP victory in west Bengal chunav Result घुसपैठियों को मिला मुंहतोड़ जवाब; बंगाल में BJP की जीत पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, India News in Hindi - Hindustan
More

घुसपैठियों को मिला मुंहतोड़ जवाब; बंगाल में BJP की जीत पर अमित शाह का पहला रिएक्शन

West Bengal Election Result 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लोगों ने घुसपैठियों को सबक सिखा दिया है।

Mon, 4 May 2026 06:20 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
घुसपैठियों को मिला मुंहतोड़ जवाब; बंगाल में BJP की जीत पर अमित शाह का पहला रिएक्शन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लोगों ने घुसपैठियों को सबक सिखा दिया है। अमित शाह ने कहा कि लोगों ने घुसपैठियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने इस जनादेश को जनता की स्पष्ट इच्छा बताया। अमित शाह ने आगे कहा कि बंगाल की जनता ने घुसपैठ, तुष्टीकरण और हिंसा की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुरक्षा और सुशासन की राह चुनी है। अमित शाह की ओर ये यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपनी सीटों में जबरदस्त वृद्धि की है, और पहली बार बंगाल में सरकार बनाने जा रही है।

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अमित शाह ने बंगाल की जनता को धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जनादेश का मुख्य आधार बताया। उन्होंने लिखा कि बंगाल की जनता को लाखों सलाम। यह जोरदार जनमानस उन लोगों के प्रति करारा जवाब है जो भय फैलाते हैं, तुष्टीकरण करते हैं और घुसपैठियों को संरक्षण देते हैं। अमित शाह ने इसे टीएमसी के 'डर' के मुकाबले प्रधानमंत्री मोदी में जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह टीएमसी के ‘डर’ पर नरेंद्र मोदी जी में विश्वास की जीत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: भवानीपुर में लगातार घट रही है ममता की लीड का अंतर, शुभेंदु की वापसी

भाजपा के संगठनात्मक विस्तार पर जोर देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मेरे जैसे हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में गंगा माता के उद्गम स्थल से लेकर गंगासागर तक आज भाजपा का भगवा झंडा हर जगह शान से लहरा रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत हमारे अनगिनत कार्यकर्ताओं के बलिदानों, संघर्षों और शहादतों का परिणाम है। यह उन परिवारों के धैर्य की जीत है, जिन्होंने हिंसा सहते हुए भी भगवा झंडा कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा के शून्य से आज के शानदार बहुमत तक के इस कठिन सफर में मैं उन सभी कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी, हिंसा सही, यातनाएं झेलीं और फिर भी विचारधारा के मार्ग से कभी विचलित नहीं हुए। उनके परिवारों को भी नमन।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: बंगाल में बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं कबीर के लिए डबल खुशखबरी

अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने भारी बहुमत देकर सभी शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी है। टीएमसी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने घुसपैठियों और उनके समर्थकों को ऐसा सबक सिखाया है कि तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त पार्टियां इसे कभी नहीं भूल पाएंगी। भविष्य की दिशा स्पष्ट करते हुए शाह ने आश्वासन दिया कि बंगाल ने मोदी जी के नेतृत्व में जो आशा और आकांक्षा व्यक्त की है, हम उसे निश्चित रूप से पूरा करेंगे। भाजपा बंगाल की खोई हुई गरिमा को पुनर्स्थापित करने और ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को साकार करने के लिए दिन-रात काम करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: बंगाल में BJP की धुआंधार जीत, विजय की TVK ने पुडुचेरी में भी जीतीं सीटें

अमित शाह ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब मतगणना के रुझान 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा के मजबूत प्रदर्शन की ओर इशारा कर रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भाजपा ने 18 सीटें जीत ली हैं और 185 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 8 सीटें जीती हैं और 76 पर आगे है।