बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं कबीर को बंगाल में 2 सीटों पर मिली बड़ी जीत, TMC से मुसलमान भी छिटके
हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल में चुनाव से ठीक पहले बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान करके पूरे देश की राजनीति को एक अलग रंग दे दिया था। ममता बनर्जी ने हुमायूं कबीर को अपनी पार्टी से निकाल दिया जिसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बना ली।

बाबरी मस्जिद बनाने के ऐलान और फिर नींव रखकर पश्चिम बंगाल में माहौल को ध्रुवीकरण की दिशा में मोड़ने वाले हुमायूं कबीर ने दोनों ही सीटों पर धमाकेदार जीत हासिल की है। हुमायू कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले की नाओदा और रेजीनगर सीट पर एकतरफा जीत दर्ज की। रेजीनगर में वह करीब 59 हजार तो नाओदा में करीब 28 हजार वोट से परचम लहराने में कामयाब रहे।
हुमायूं कबीर की दोनों सीटों पर जीत में एक खास बात यह दिखी कि टीएमसी दोनों ही मुस्लिम बहुल सीटों पर तीसरे नंबर पर खिसक गई। भाजपा के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे। बाबरी बवाल से पहले तक टीएमसी के विधायक रहे हुमायूं कबीर ने आम जनता उन्नयन पार्टी नाम से अपना दल बनाया और एआईएमआईएम से गठबंधन किया था। लेकिन वोटिंग से पहले ही बिखराव हो गया था। कबीर का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह कथित तौर पर भाजपा से मिलीभगत और पैसे मिलने की बात कहते दिख रहे थे। इसके बावजूद मुस्लिम मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताया है।
Humayun kabir को कैसे मिली दोनों सीटों पर जीत, यहां देखिए टाइमलाइन
Humayun kabir Seat Result 06:35 PM: नाओदा सीट पर भी हुमायूं कबीर की बड़ी जीत
नाओदा सीट पर भी हुमायूं कबीर ने एकतरफा जीत हासिल की। हुमायूं कबीर को नाओदा सीट पर कुल 86463 वोट मिले। वह इस सीट पर 27943 वोट से जीते। भाजपा के राणा मंडल को 58520 वोट मिले। वहीं, टीएमसी यहां भी तीसरे नंबर पर रही। साहिना मोमताज को 34596 वोट मिले।
Humayun kabir Seat Result 06:30 PM: रेजीनगर से हुमायूं कबीर की धमाकेदार जीत
हुमायूं कबीर ने रेजीनगर सीट से धमाकेदार जीत हासिल की है। यहां उन्हें 123536 वोट मिले और भाजपा के उम्मीदवार बापन घोष के मुकाबले 58876 वोट से जीते। घोष को कुल 64660 वोट मिले। 41718 वोट के साथ टीएमसी के अतातुर रहमान तीसरे स्थान पर रहे।
Humayun kabir Seat Result 05:17 PM: नाओदा में 21 हजार की बढ़त
नाओदा सीट पर भी हुमायूं कबीर एकतरफा जीत की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। यहां 20 में से 17 राउंड की गिनती के बाद 21 हजार से अधिक वोटों का मार्जिन लेकर वह जीत पक्की कर चुके हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के राणा मंडल को 53 हजार से अधिक वोट हासिल हुए हैं।
Humayun kabir Seat Result 05:15 PM: 52 हजार वोट से आगे निकले कबीर
हुमायूं कबीर रेजीनगर सीट पर 13 राउंड की गिनती के बाद 111122 वोट हासिल कर चुके हैं। वह 52608 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के बपन घोष को 58 हजार से अधिक वोट मिल चुके थे। टीएमसी के अताउर रहमान तीसरे स्थान पर सिमटे रहे।
Humayun kabir Seat Result 03:10 PM: रेजीनगर में 37 हजार वोट से आगे निकले कबीर
रेजनीगर सीट से हुमायूं कबीर बहुत बड़ी बढ़त हासिल कर चुके हैं। हुमायूं कबीर को 8 राउंड की गिनती में ही 70910 वोट मिल चुके हैं। वह भाजपा को बापन घोष के मुकाबले 37549 वोट से आगे हैं।
Humayun kabir Seat Result 03:06 PM: नाओदा में हुमायूं कबीर 19 हजार वोट से आगे
11 राउंड की काउंटिंग के बाद नाओदा में हुमायूं कबीर की बढ़त 19 हजार से अधिक वोटों की हो चुकी है। कबीर को 52759 वोट मिले हैं। वहीं राणा मंडल को 33753 वोट हासिल हुए हैं।
Humayun kabir Seat Result 1:22 PM: रेजीनगर में हुमायूं कबीर को बड़ी बढ़त
रेजीनगर सीट पर 5 राउंड की गिनती के बाद ही हुमायूं कबीर 25702 वोट से आगे निकल चुके हैं। वहां भाजपा के बापन घोष 20060 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं। टीएमसी के आतातुर रहमान तीसरे स्थान पर हैं।
Humayun kabir Seat Result 1:22 PM: हुमायूं कबीर को 8वें राउंड में 8 हजार की बढ़त
नाओदा सीट पर 8 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। हुमायूं कबीर 8212 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 35590 वोट मिले हैं। राणा मंडल को 28378 वोट मिले हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं। टीएमसी तीसरे स्थान पर फिसल चुकी है।
Humayun kabir Seat Result 12:20 PM: 5 राउंड के बाद हुमायूं कबीर 5796 वोट से आगे, भाजपा टीएमसी से आगे निकली
नाओदा में 5 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां हुमायूं कबीर 5796 वोट से आगे हैं। भाजपा के राणा मंडल दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं टीएमसी की साहिना तीसरे स्थान पर खिसक गईं।
Humayun kabir Seat Result 11:30 AM: हुमायूं कबीर का बढ़ा मार्जिन
हुमायूं कबीर ने तीन राउंड की गिनती के बाद अपनी बढ़त मजबूत कर ली है। नाओदा में कबीर 8069 वोट से आगे चल रहे हैं। टीएमसी की साहिना मोमताज खान दूसरे और और भाजपा के राणा मंडल तीसरे स्थान पर हैं।
Humayun kabir Seat Result 10:15 AM: पहले राउंड में आगे निकले हुमायूं कबीर
पहले राउंड की गिनती के बाद हुमायूं कबीर ने 2890 वोट से बढ़त बना ली है। पहले राउंड में उन्हें 6405 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर टीएमसी की साहिना मोमताज खान हैं। भाजपा तीसरे स्थान पर है।
Humayun kabir Seat Result 8:05 AM: वोटों की गिनती शुरू
नाओदा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआत में बैलेट से डाले गए वोट गिने जा रहे हैं। कुछ ही देर में रुझान आने शुरू होंगे।
बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनवा रहे हैं हुमायूं कबीर
टीएमसी के विधायक रहते हुए हुमायूं कबीर ने जब मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनवाने का ऐलान किया तो भाजपा ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए माहौल को गरम कर दिया। ध्रुवीकरण की वजह से संभावित नुकसान से बचने के लिए ममता बनर्जी ने कबीर को पार्टी से निकाल दिया। इसके बाद हुमायूं कबीर ने आम जनता उन्नयन पार्टी का गठन किया। इस मस्जिद की नींव रखी जा चुकी है। हुमायूं कबीर ने इसे दो साल में बनवाने का लक्ष्य रखा है और इस पर 50-55 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।




साइन इन