Patna High Court will soon get 9 new judges Supreme Court Collegium recommends see list पटना हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे 9 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश; देखें लिस्ट, India News in Hindi - Hindustan
More

पटना हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे 9 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश; देखें लिस्ट

इन सिफारिशों को अब औपचारिक मंजूरी के लिए केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के पास भेजा जाएगा, जिसके बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की जाएगी।

Fri, 27 Feb 2026 09:37 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
पटना हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे 9 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश; देखें लिस्ट

पटना हाईकोर्ट में जल्द ही जजों की समस्या दूर होने वाली है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए 9 अधिवक्ताओं के नामों की सिफारिश की है। गुरुवार को आयोजित कॉलेजियम की बैठक में इन नामों पर गहन मंथन के बाद मुहर लगाई गई। अब इन सिफारिशों को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। अगर किसी नाम को लेकर विवाद नहीं रहा तो जल्द ही इसकी मंजूरी भी दे दी जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट ने जिन 9 अधिवक्ताओं के नेम की सिफिराश की है उनमें मो. नदीम सेराज, रंजन कुमार झा, कुमार मनीष, संजीव कुमार, गिरिजेश कुमार, आलोक कुमार, राज कुमार, राणा विक्रम सिंह और विकास कुमार शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस मुद्दे को उठाने की कोशिश की जा रही, वो... कॉलेजियम मामले पर CJI सूर्यकांत
ये भी पढ़ें:इलाहाबाद हाई कोर्ट में 5 रिटायर्ड जजों की एड-हॉक के तौर पर नियुक्ति, SC का फैसला
ये भी पढ़ें:जज होंगे, अदालतें होंगी, लेकिन… SC के जज ने कॉलेजियम सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल

इन सिफारिशों को अब औपचारिक मंजूरी के लिए केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के पास भेजा जाएगा, जिसके बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की जाएगी।

आपको बता दें कि पटना हाई कोर्ट में स्वीकृत 53 पदों के मुकाबले फिलहाल केवल 38 न्यायाधीश ही कार्यरत हैं। इस साल मुख्य न्यायाधीश एस.के. साहू समेत तीन जज सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जिससे यह संख्या घटकर 35 रह जाएगी। ऐसे में कॉलेजियम द्वारा सुझाए गए ये 9 नाम अदालती कार्यवाही में तेजी लाने और लंबित मुकदमों के बोझ को कम करने में मील का पत्थर साबित होंगे।

इससे पहले कॉलेजियम ने हाल ही में केरल उच्च न्यायालय में सात अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने यह निर्णय लिया था। जिन नामों को मंजूरी दी गई थी, उनमें न्यायमूर्ति अब्दुल हकीम मुल्लापल्ली अब्दुल अजीज, न्यायमूर्ति श्याम कुमार वडक्के मुदावक्कट, न्यायमूर्ति हरिशंकर विजयन मेनन, न्यायमूर्ति मनु श्रीधरन नायर, न्यायमूर्ति ईश्वरन सुब्रमणि, न्यायमूर्ति मनोज पुलम्बी माधवन और न्यायमूर्ति मरक्कपरम्बिल भार्गवन स्नेहलता शामिल हैं।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।