Only phenyl will work Mehbooba Mufti daughter Iltija Attacks Giriraj supported Nitish in the hijab controversy सिर्फ फिनाइल काम आएगा, हिजाब विवाद में गिरिराज ने नीतीश को किया सपोर्ट तो भड़कीं महबूबा की बेटी, India News in Hindi - Hindustan
More

सिर्फ फिनाइल काम आएगा, हिजाब विवाद में गिरिराज ने नीतीश को किया सपोर्ट तो भड़कीं महबूबा की बेटी

गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि इस आदमी के गंदे मुंह को साफ करने के लिए सिर्फ फिनाइल ही काम आएगा। तुम हमारी मुस्लिम माताओं और बहनों के हिजाब और नकाब को छूने की हिम्मत मत करना।

Thu, 18 Dec 2025 06:15 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, जम्मू
share
सिर्फ फिनाइल काम आएगा, हिजाब विवाद में गिरिराज ने नीतीश को किया सपोर्ट तो भड़कीं महबूबा की बेटी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम में मुस्लिम युवती का हिजाब हटाने से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने सपोर्ट किया तो जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मु्फ्ती की बेटी इल्तिजा उनपर भड़क गईं। इल्तिजा मु्फ्ती ने गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि इस आदमी के गंदे मुंह को साफ करने के लिए सिर्फ फिनाइल ही काम आएगा।

दरअसल, नीतीश कुमार के हिजाब वाली घटना पर गिरिराज सिंह ने उनका सपोर्ट किया था और कहा था कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। अगर कोई नियुक्ति पत्र लेने जा रहा हो या जा रही हो, क्या उसका चेहरा नहीं दिखाएगी? यह कोई इस्लामिक देश है? नीतीश कुमार ने एक गार्जियन की हैसियत से यह किया। जब आप पासपोर्ट या एयरपोर्ट पर जाती हैं तो दिखाते हैं चेहरा या नहीं। पाकिस्तान की बात करते हैं, यह भारत है, यहां कानून का राज चलेगा और नीतीश कुमार ने सही किया।

गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए इल्तिजा मुफ्ती ने एक्स पर कहा, ''इस आदमी के गंदे मुंह को साफ करने के लिए सिर्फ फिनाइल ही काम आएगा। तुम हमारी मुस्लिम माताओं और बहनों के हिजाब और नकाब को छूने की हिम्मत मत करना। नहीं तो हम मुस्लिम औरतें तुम्हें ऐसा सबक सिखाएंगी जो तुम और तुम्हारे जैसे लोग जिंदगी भर याद रखोगे।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यह इस्लामिक देश है? नीतीश कुमार ने सही किया; हिजाब कंट्रोवर्सी पर बोले गिरिराज
ये भी पढ़ें:बेहद शर्मनाक, धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला, नीतीश के हिजाब हटाने बरसे सांसद बर्क

इससे पहले उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार आपने यह क्या कर दिया। एक हाथ से डिग्री सौंपी तो दूसरे हाथ से उसी मुस्लिम लड़की को सरेआम बेनकाब कर दिया। क्या आपको यह नहीं पता कि एक मुस्लिम लड़की के लिए हिजाब क्या अहमियत रखता है। आप बिहार के सीएम जरूर हैं, लेकिन यह मतलब नहीं है कि आप इस तरह से अपमानित करेंगे। फिर से ऐसी हरकत रिपीट न करें।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।