Nitish Kumar right Giriraj Singh supports over hijab controversy यह कोई इस्लामिक देश है? नीतीश कुमार ने सही किया; हिजाब कंट्रोवर्सी पर गिरिराज सिंह गुस्से में, Bihar Hindi News - Hindustan
More

यह कोई इस्लामिक देश है? नीतीश कुमार ने सही किया; हिजाब कंट्रोवर्सी पर गिरिराज सिंह गुस्से में

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने एक गार्जियन की हैसियत से हिजाब हटा दिया। अगर कोई नियुक्ति पत्र लेने जा रही हो तो चेहरा नहीं दिखाएगी क्या।

Thu, 18 Dec 2025 02:47 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
यह कोई इस्लामिक देश है? नीतीश कुमार ने सही किया; हिजाब कंट्रोवर्सी पर गिरिराज सिंह गुस्से में

हिजाब पर मचे फसाद पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम ने कोई गलत काम नहीं किया। यह भारत है, कोई इस्लामिक देश नहीं। यहां कानून का राज चलता है। जब एयरपोर्ट पर चेहरा दिखा सकते हैं तो नौकरी लेने की चिट्ठी लेने में क्यों नहीं दिखा सकते। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यहां पाकिस्तान की बात नहीं चलेगी।

सोमवार को पटना में आयोजित एक समारोह में बिहार के नवनियुक्त आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। एक महिला डॉक्टर चेहरे पर हिजाब लगाकर लेटर लेने पहुंची। सीएम ने पत्र देते पूछा कि यह क्या पहन ली हो, ठीक नहीं है। उन्होंने महिला डॉक्टर के चेहरे हिजाब हटा दिया। राजद ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करके सियासी फसाद मचा दिया। नीतीश कुमार के विरोधि एक्शन में आ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। राजद के साथ एआईएमआईएम ने मुद्दे को पकड़ लिया और बिहार से बाहर भी सीएम के विरोध में आन्दोलन किया। सीएम को पाकिस्तान के धार्मिक संगठन ने धमकी तक दे दी।

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नीतीश कुमार के समर्थन में खुलकर उतर गए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने एक गार्जियन की हैसियत से हिजाब हटा दिया। अगर कोई नियुक्ति पत्र लेने जा रही हो तो चेहरा नहीं दिखाएगी क्या। यह भारत है को इस्लामिक स्टेट नहीं। पासपोर्ट लेने या एयरपोर्ट पर ये लोग चेहरा नहीं दिखाते हैं क्या? कोई पाकिस्तान और इंगलिस्तान की बात नहीं करे। भारत में कानून का राज चलेगा। नीतीश कुमार जी ने बिल्कुल सही काम किया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।