now bjp reply dhananand to priyanka gandhi on her chanakya jibe to amit shah चाणक्य भी चौंक जाते; प्रियंका वाड्रा ने अमित शाह पर कसा था तंज, अब भाजपा बोली- आपकी फैमिली धनानंद, India News in Hindi - Hindustan
More

चाणक्य भी चौंक जाते; प्रियंका वाड्रा ने अमित शाह पर कसा था तंज, अब भाजपा बोली- आपकी फैमिली धनानंद

संबित पात्रा ने कहा, 'यदि धनानंद जीवित होते तो वह भी कहते कि 21वीं शताब्दी और 2026 में मेरी जैसी पार्टी नंद वंश जैसी आज भी बैठी हुई है, जिसका नाम कांग्रेस पार्टी है।' उन्होंने कहा कि जब-जब देश में धनानंद आएंगे, तब-तब चाणक्य का भी जन्म होगा। 

Tue, 21 April 2026 04:06 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
चाणक्य भी चौंक जाते; प्रियंका वाड्रा ने अमित शाह पर कसा था तंज, अब भाजपा बोली- आपकी फैमिली धनानंद

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर तीन दिनों के विशेष सत्र के दौरान प्रियंका वाड्रा ने अपने भाषण में होम मिनिस्टर अमित शाह पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि आपने पूरी तैयारी कर रखी है और आज यदि चाणक्य होते तो वह भी वह भी हैरान होते। इस पर अमित शाह समेत ज्यादातर सांसद मुस्कराए थे और किसी ने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया था। अब भाजपा के सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने उस तंज का जवाब दिया है। उन्होंने मंगलवार को तेलंगाना के नालगोंडा में मीडिया से बात करते हुए गांधी परिवार की तुलना धनानंद और उसकी फैमिली से कर दी।

दरअसल चाणक्य के दौर में धनानंद मगध के सम्राट थे। यही नहीं चाणक्य ने जब सिकंदर के हमले के संबंध में धनानंद को अवगत कराया और प्रतिकार की मांग की तो धनानंद ने उसे खारिज कर दिया था। यही नहीं एक दौर में उसने चाणक्य का अपमान किया था। इतिहास में धनानंद के शासन को बहुत अच्छी दृष्टि से नहीं देखा जाता। अब उसी धनानंद का नाम लेते हुए संबित पात्रा ने प्रियंका और गांधी परिवार पर निशाना साधा। संबित पात्रा ने कहा, ‘प्रियंका वाड्रा जी को मैं सुन रहा था। वह मुस्कुरा कर कह रही थीं कि भाजपा ने यह सब परिसीमन के लिए किया है। वह होम मिनिस्टर की तरफ देखकर कर रही थीं कि यदि चाणक्य जिंदा होते तो वह भी चौंक जाते। मैं कहता हूं कि यदि धनानंद जीवित होते तो वह भी कहते कि 21वीं शताब्दी और 2026 में मेरी जैसी पार्टी नंद वंश जैसी आज भी बैठी हुई है, जिसका नाम कांग्रेस पार्टी है।’

इसके आगे वह कहते हैं, ‘जैसी धनानंद का भ्रष्ट वंश था, वैसी ही कांग्रेस बैठी हुई है। धनानंद कहते कि मेरी जैसी भ्रष्ट कांग्रेस है और मेरे जैसे राहुल गांधी हैं। इसीलिए चाणक्य फिर से आए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि धनानंद का फिर से आना हुआ है। जब-जब धनानंद आएंगे, तब-तब चाणक्य आएंगे। धनानंद को हटाने के लिए चाणक्य का आना जरूरी है। चाणक्य ने कभी देश के हित से अलग कुछ नहीं सोचा। इसलिए प्रियंका जी जब तक गांधी वंश नाम का धनानंद वंश रहेगा, तब-तब चाणक्य को आना होगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूरी योजना बना रखी है... प्रियंका गांधी ने चाणक्य पर अमित शाह से क्या कह दिया

अमित शाह ने कहा था- राहुल गांधी को प्रियंका से सीखना चाहिए

गौरतलब है कि प्रियंका वाड्रा के भाषण और बोलने की कला की गृह मंत्री अमित शाह ने खुद तारीफ की थी। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था कि वह प्रियंका वाड्रा और अपने सीनियर्स से बोलने की कला और संसद में बर्ताव सीख सकते हैं। उन्होंने कहा था कि अकसर राहुल गांधी संस्थाओं को कमजोर करने वाली बात करते हैं। उनके बयानों में अकसर ऐसी बातें की जाती हैं, जिससे विवादों को बढ़ावा मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल में बंद करेंगे '4 शादियां', सरकार बनते ही UCC; ममता पर खूब गरजे अमित शाह
ये भी पढ़ें:बंगाल से अलग राज्य की मांग, शाह बोले- सरकार बनते ही सुलझ जाएगा गोरखाओं का मांग