Massive fire breaks at Tech Mahindra campus in Chennai What Happened काला धुआं और भयावह मंजर, टेक महिंद्रा के चेन्नई कैंपस में लगी आग; कंपनी ने क्या बताया, India News in Hindi - Hindustan
More

काला धुआं और भयावह मंजर, टेक महिंद्रा के चेन्नई कैंपस में लगी आग; कंपनी ने क्या बताया

चेन्नई के शोलिंगनल्लूर के पास करपक्कम में एलकॉट सेज के अंदर टेक महिंद्रा परिसर में शुक्रवार को आग लग गई। सूत्रों के मुताबिक, आईटी सेवा कंपनी कैंपस में स्थित वेयरहाउस में भयंकर आग लगी।

Fri, 15 May 2026 09:40 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, चेन्नई
share
काला धुआं और भयावह मंजर, टेक महिंद्रा के चेन्नई कैंपस में लगी आग; कंपनी ने क्या बताया

चेन्नई के शोलिंगनल्लूर के पास करपक्कम में एलकॉट सेज के अंदर टेक महिंद्रा परिसर में शुक्रवार को आग लग गई। सूत्रों के मुताबिक, आईटी सेवा कंपनी कैंपस में स्थित वेयरहाउस में भयंकर आग लगी। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। घटना के वक्त सभी कर्मचारियों को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया। दुर्घटना के बाद, शोलिंगनल्लूर के पूरे क्षेत्र में कैंपस में घना धुआं उठता देखा गया। इसके बाद वहां पर सड़कें भी खाली कर दी गईं। एक टेक महिंद्रा प्रवक्ता ने चेन्नई वेयरहाउस सुविधा में आग की घटना की पुष्टि की है।

कंपनी ने क्या कहा
प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया कि हम आग अपने कैंपस में आग लगने की घटना की पुष्टि करते हैं। हालांकि स्थानीय प्रशासन और इमरजेंसी टीम की मदद से खतरा टाल दिया गया। बयान में कहा गया है कि घटना के दौरान वहां मौजूद सभी कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। प्रवक्ता ने आगे बताया कि हालात फिलहाल पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। हम चीजों पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं और जरूरत में मुताबिक मदद मुहैया कराई जा रही है।

काफी ज्यादा दहशत
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आग बहुत तेजी से फैली। कुछ ही देर के बाद वहां पर घना धुआं उठने लगा। धुआं इतना घना और तेज था कि दूर से ही नजर आ रहा था। इस भीषण हादसे के चलते आसपास के इलाके में काफी ज्यादा दशहत फैल गई। लोग काफी ज्यादा डर गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, CBI के शिकंजे में केमिस्ट्री का लेक्चरर
ये भी पढ़ें:होर्मुज के लदने जा रहे दिन! UAE बना रहा तेल की नई पाइपलाइन, ईरान का टूटेगा घमंड
ये भी पढ़ें:जब ट्रंप ने की ताक-झांक, टेबल से उठकर गए जिनपिंग तो देखने लगे उनकी नोटबुक; VIDEO

सिक्योरिटी के लिहाज से वहां की तमाम सड़कों को बंद कर दिया गया। इससे राहत और बचाव कार्य में काफी आसानी हुई। हालांकि घटना के बारे में जानकारी होते ही फायर ब्रिगेड और बचाव की टीमें पहुंच गई थीं।