When Donald Trump Started looking in Xi Jinping Notebook Video Goes viral जब ट्रंप ने की ताक-झांक, टेबल से उठकर गए जिनपिंग तो देखने लगे उनकी नोटबुक; VIDEO, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

जब ट्रंप ने की ताक-झांक, टेबल से उठकर गए जिनपिंग तो देखने लगे उनकी नोटबुक; VIDEO

डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा पूरी हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। वहीं, ट्रंप का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Fri, 15 May 2026 04:14 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, बीजिंग
share
जब ट्रंप ने की ताक-झांक, टेबल से उठकर गए जिनपिंग तो देखने लगे उनकी नोटबुक; VIDEO

डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा पूरी हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। वहीं, ट्रंप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रंप जिनपिंग की नोटबुक में ताक-झांक कर रहे हैं। तमाम लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इसको लेकर ट्रंप की आलोचना भी कर रहे हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि ट्रंप अपनी आदत से बाज नहीं आने वाले।

क्या कर रहे हैं ट्रंप
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप और चीन के प्रेसीडेंट शी जिनपिंग एक टेबल पर बैठे हुए हैं। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी हैं। इसी बीच अचानक जिनपिंग टेबल छोड़कर चले जाते हैं। इसके बाद जो होता है वह काफी चौंकाने वाला है। असल में जिनपिंग के जाते ही ट्रंप अचानक वह नोटबुक पलटने लगते हैं जो जिनपिंग अपने साथ लेकर आए थे। वह काफी देर तक इसके पन्नों को पलटते रहते हैं। इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी ट्रंप को देख रहे होते हैं। लेकिन वह भी उन्हें मना नहीं कर पाते हैं।

यात्रा का कितना फायदा
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को चीन की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पूरी कर बीजिंग से रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के साथ ईरान युद्ध और व्यापार सहित कई मुद्दों पर कई दौर की वार्ता की। ट्रंप के रवाना होने से पहले दोनों नेताओं ने बीजिंग में कड़ी सुरक्षा वाले चीनी राष्ट्रपति के आवास 'झोंगनानहाई' में एक निजी बैठक की। हालांकि ईरान, ताइवान और अन्य मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच गहरे मतभेद बने हुए हैं।

जिनपिंग को अमेरिका से इन्विटेशन
अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘वाइट हाउस’ द्वारा जारी दोनों नेताओं की बैठक के ब्योरे के अनुसार, ट्रंप ने शी और उनकी पत्नी को 24 सितंबर को ‘वाइट हाउस’ में आमंत्रित किया। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि ऊर्जा के मुक्त प्रवाह का समर्थन करने के लिए होर्मुज खुला रहना चाहिए। शुक्रवार को दोनों नेताओं की अंतिम बैठक के दौरान शी चिनफिंग ने कहाकि ट्रंप की यात्रा एक ऐतिहासिक और मील का पत्थर साबित हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप ने ईरान युद्ध पर चीन से मांगी मदद? अमेरिकी विदेश मंत्री की दो-टूक
ये भी पढ़ें:बिना फोन के चीन पहुंचे ट्रंप और मस्क, ड्रैगन की साइबर सेना से क्यों डरा अमेरिका?
ये भी पढ़ें:‘थ्यूसीडाइड्स ट्रैप’ जिसका ट्रंप से जिक्र कर जिनपिंग ने जताए इरादे; इसके मायने?

नौ साल में पहली बार
चीनी राष्ट्रपति ने कहाकि यह यात्रा आपसी समझ बढ़ाने, पारस्परिक विश्वास को गहरा करने और दोनों देशों के लोगों के कल्याण में सुधार लाने के लिए लाभदायक है। बताया जाता है कि ट्रंप ने निजी बैठक में कहा कि वह शी के साथ ईमानदार और गहन संवाद बनाए रखने के इच्छुक हैं। उन्होंने झोंगनानहाई निमंत्रण के लिए आभार भी जताया। यह नौ वर्षों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन की पहली यात्रा है। ट्रंप स्वयं 2017 में चीन की यात्रा करने वाले आखिरी अमेरिकी राष्ट्रपति थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।