Mamata Banerjee says Ready to Fight Will not Give up until End Big Announcement Regarding INDIA Meeting लड़ने को तैयार, आखिरी तक हार नहीं मानेंगे; INDIA की बैठक पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, India News in Hindi - Hindustan
More

लड़ने को तैयार, आखिरी तक हार नहीं मानेंगे; INDIA की बैठक पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

ममता बनर्जी ने कहा कि जीती हुई सीटों को हारी हुई सीटों में और हारी हुई सीटों को जीती हुई सीटों में बदल दिया गया। उन्होंने दावा किया कि ऐसा नहीं होता तो तृणमूल कांग्रेस को 220 से 230 सीट मिल जातीं।

Sun, 24 May 2026 10:11 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
लड़ने को तैयार, आखिरी तक हार नहीं मानेंगे; INDIA की बैठक पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को विपक्षी इंडिया अलायंस की बैठक पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया)' के सदस्यों के जून के पहले सप्ताह में एक संयुक्त रणनीति पर चर्चा करने के लिए मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि विपक्षी खेमा एक लंबी राजनीतिक लड़ाई के लिए तैयार है। ममता ने 'फेसबुक लाइव' संबोधन में कहा, "हम लड़ने के लिए तैयार हैं। हम आखिरी तक हार नहीं मानेंगे।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नए सिरे से हमला करने के लिए इस मंच का इस्तेमाल करते हुए, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने बड़े पैमाने पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया और दावा किया कि लगभग 150 विधानसभा क्षेत्रों में उनकी पार्टी के पक्ष में आए नतीजों को पलट दिया गया। ममता ने कहा, "जीती हुई सीटों को हारी हुई सीटों में और हारी हुई सीटों को जीती हुई सीटों में बदल दिया गया।" उन्होंने दावा किया कि ऐसा नहीं होता तो तृणमूल कांग्रेस को 220 से 230 सीट मिल जातीं।

इन आरोपों को खारिज करते हुए, भाजपा की वरिष्ठ नेता केया घोष ने ममता पर चुनावी नतीजों को स्वीकार करने से इनकार करने और साजिश के सिद्धांतों के माध्यम से हार को सही ठहराने की कोशिश करने का आरोप लगाया। घोष ने सवाल उठाया कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख अब चुनाव प्रक्रिया पर चिंता क्यों जता रही हैं, जबकि उनकी पार्टी ने 2011, 2016 और 2021 में जीते गए चुनावों को वैध माना था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फलता में भाजपा की जीत पर भड़कीं ममता, कहा-वोट लूटे गए; ईवीएम पर फूटा गुस्सा

घोष ने कहा, "वह हार का सामना करने में असमर्थ हैं और इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। अगर 2011, 2016 और 2021 के चुनाव निष्पक्ष थे, तो आप अचानक अब सवाल क्यों उठा रही हैं?" उन्होंने कहा, “ममता साजिश की बात फैलाकर संविधान की अवहेलना कर रही हैं। उनके लिए जीत का मतलब है बूथ पर कब्जा, हिंसा और राजनीतिक विरोधियों पर हमला।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी को झटका, करीबी MP ने डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पद से दिया इस्तीफा

SIR पर फिर उठाए सवाल

तृणमूल सुप्रीमो ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान और चुनाव प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के आरोपों को दोहराते हुए दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया से समझौता किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया, "शुरुआत में (एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से) लगभग 60 लाख नाम हटा दिए गए थे। हालांकि, बाद में कई नामों को बहाल कर दिया गया, लेकिन हमारे पास ऐसी जानकारी है, जो विभिन्न चरणों में हेरफेर और अनियमितताओं का संकेत देती है।" ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस उन निर्वाचन क्षेत्रों में कानूनी उपायों का सहारा लेगी, जहां चुनाव प्रक्रिया के संचालन को लेकर सवाल बने हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुभेंदु के प्रभाव में आकर काम मत करो, ममता के करीबी सांसद की पुलिस को चेतावनी