Mamata Banerjee agreed to Merger with Congress but her Nephew Abhishek Banerjee put one Condition कांग्रेस में विलय को तैयार हो गईं ममता बनर्जी, लेकिन भतीजे अभिषेक ने मांग लिया खरगे वाला पद, India News in Hindi - Hindustan
More

कांग्रेस में विलय को तैयार हो गईं ममता बनर्जी, लेकिन भतीजे अभिषेक ने मांग लिया खरगे वाला पद

सूत्रों के हवाले से बताया है कि ममता बनर्जी तो टीएमसी का कांग्रेस में विलय करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी के साथ बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में नेता विपक्ष वाला पद ममता बनर्जी के लिए मांग लिया है।

Wed, 10 June 2026 03:32 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
कांग्रेस में विलय को तैयार हो गईं ममता बनर्जी, लेकिन भतीजे अभिषेक ने मांग लिया खरगे वाला पद

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बड़ी टूट हुई है। न सिर्फ करीब 60 विधायक ममता बनर्जी से अलग हो गए, बल्कि 20 से ज्यादा सांसदों ने भी बगावत दिखा दी है। इस टूट से परेशान ममता बनर्जी को सोनिया गांधी ने विलय का ऑफर दिया था, जिसे वह मानने को तैयार हो गई हैं। एबीपी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ममता बनर्जी तो टीएमसी का कांग्रेस में विलय करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी के साथ बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे वाला पद मांग लिया। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी को कांग्रेस राज्यसभा भेजे और वहां नेता विपक्ष का पद भी दे। अभी राज्यसभा में नेता विपक्ष का पद कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के पास है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CONG में विलय कर लो, बड़ा पद देंगे; टूट से परेशान ममता को सोनिया गांधी का ऑफर

चुनाव के बाद टीएमसी में ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई में बड़ी टूट हुई थी। 58 विधायकों ने मिलकर ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष चुन लिया था और विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी थी। ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष का पद मिल गया था। इसके बाद ही आशंका जताई जा रही थी कि लोकसभा और राज्यसभा में भी टीएमसी में बड़ी टूट देखने को मिल सकती है। ममता बनर्जी पर तमाम टीएमसी सांसदों ने निशाना साधना शुरू कर दिया था।

सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव आदि सांसदों ने इस्तीफा दे दिया। उधर, लोकसभा में कभी ममता बनर्जी की करीबी रहीं काकोली घोष के नेतृत्व में 20 से ज्यादा सांसदों ने बगावत कर दी और ममता से दूरी बना ली है। इसमें काबा-मदीना गीत गुनगुनाकर निशाने पर आईं सायोनी घोष भी शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता का एक और करीबी ने छोड़ा साथ, 1 हफ्ते में राज्यसभा से दूसरे सांसद का इस्तीफा

राहुल गांधी से अभिषेक तो सोनिया गांधी से मिलीं ममता

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुलाकात की। यह बैठक विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की ओर से आपसी समन्वय मजबूत करने और एकजुटता बनाए रखने के प्रयासों के बीच हुई।

10 जनपथ पर हुई इस बैठक से एक दिन पहले, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस बैठक में सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को विलय करने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया था, जबकि अभिषेक बनर्जी को कांग्रेस महासचिव का ऑफर दिया गया है। हालांकि, इस ऑफर पर विचार करने के लिए ममता बनर्जी ने कुछ दिनों का समय मांगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काबा मदीना गाने वालीं सायोनी घोष भी छोड़ेंगी ममता का साथ, बागियों में शामिल