Saayoni Ghosh will also leave Mamta Banerjee joins the rebel tmc mp ममता बनर्जी की सबसे खास ने भी दिया झटका, सायोनी घोष छोड़ने वाली हैं साथ, India News in Hindi - Hindustan
More

ममता बनर्जी की सबसे खास ने भी दिया झटका, सायोनी घोष छोड़ने वाली हैं साथ

Saayoni Ghosh: TMC सांसद सायोनी घोष जल्द ही बागी सांसदों के गुट को समर्थन दे सकती हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया था। अटकलें हैं कि इसे लेकर वह सांसद काकोली घोष दस्तीदार से बात भी कर चुकी हैं।

Wed, 10 June 2026 08:03 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
ममता बनर्जी की सबसे खास ने भी दिया झटका, सायोनी घोष छोड़ने वाली हैं साथ

Saayoni Ghosh:काबा मदीना गाने के बाद चर्चा में आईं TMC सांसद सायोनी घोष बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रही हैं। अटकलें हैं कि वह भी जल्द ही तृणमूल कांग्रेस के बागी सदस्यों के समूह में शामिल हो सकती हैं। फिलहाल, उन्होंने इसपर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। खबरें थीं कि करीब 20 सांसद अलग गुट बनाकर TMC दल का दावा कर सकते हैं, जिसकी प्रमुख काकोली घोष दस्तीदार बताई जा रही हैं।

न्यूज18 की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि घोष ने दस्तीदार की अगुवाई वाले गुट को समर्थन देने का फैसला किया है। कहा यह भी जा रहा है कि उन्होंने इससे जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। फिलहाल, जाधवपुर सांसद ने इसपर प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले करीब 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को समर्थन पत्र देने की तैयारी की थी।

क्या है वजह

रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि घोष को लगता है कि तृणमूल कांग्रेस में अब कोई भविष्य नहीं बचा है। उनस जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा है कि नाराजगी की सबसे बड़ी वजह पार्टी नेतृत्व से समर्थन नहीं मिलना था। दरअसल, वह चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष के निशाने पर आ गईं थीं। कहा जा रहा है कि उस दौरान उनके साथ कोई नेता नहीं था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल में राम, नयन में कृष्ण; काबा-मदीना गाने वाली TMC की सायोनी घोष को मिला जवाब

टीएमसी के साथ रहने की कही थी बात

खास बात है कि 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद घोष ने टीएमसी में बने रहने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने बंगाल की जनता का जनादेश स्वीकार किया था।

उन्होंने कहा था, 'मैं भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बंगाल की जनता के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करती हूं। मैं बंगाल की 'मां माटी मानुष' को धन्यवाद देती हूं, जो हर अच्छे-बुरे वक्त में हमारे साथ खड़ी रही। एक चुने हुए प्रतिनिधि के रूप में जाधवपुर लोकसभा के लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हुए, मैं बिना किसी डर और गर्व के साथ अपने नेता ममता बनर्जी के प्रति वफादार रहूंगी। लोकतंत्र और इस महान देश की एकता की रक्षा के लिए मैं उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हूं...।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'काबा-मदीना' गाने वाली सायोनी घोष ने दी बकरीद की बधाई, बोलीं- सच हों सपने और...

मिली थी नई नियुक्ति

हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री बनर्जी ने संगठन स्तर पर बदलाव किए थे। उस दौरान सायनी घोष को तृणमूल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष और मधुरिमा ठाकुर को महासचिव के रूप में दोबारा नियुक्त किया गया था। जबकि, माला रॉय को महिला तृणमूल कांग्रेस का अध्यक्ष नामित किया गया और प्रियंका अधिकारी को तृणमूल छात्र परिषद का प्रभार दिया गया।