mamata banerjee action on sayoni ghosh structural change in party mala roy 'अग्निपरीक्षा' से पहले ममता बनर्जी ने पार्टी में किया बड़ा बदलाव, सायोनी घोष को भी लगाया साइड, India News in Hindi - Hindustan
More

'अग्निपरीक्षा' से पहले ममता बनर्जी ने पार्टी में किया बड़ा बदलाव, सायोनी घोष को भी लगाया साइड

टीएमसी में पैदा हुए संकट और बागी सांसदों को देखते हुए ममता बनर्जी ने संगठन में बड़े परिवर्तन किए हैं। उन्होंने सांसद सायोनी घोष को युवा मोर्चा के अध्यक्ष के पद से हटा दिया है और माला रॉय को महिला मोर्चे के अध्यक्ष पद से हटाया है।

Sun, 14 June 2026 01:47 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
'अग्निपरीक्षा' से पहले ममता बनर्जी ने पार्टी में किया बड़ा बदलाव, सायोनी घोष को भी लगाया साइड

बंगाल में चुनाव के बाद टीएमसी में शुरू हुए बड़े संकट के बीच ममता बनर्जी पार्टी में बड़े बदलाव करने में जुटी हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान 'काबा-मदीना' और अन्य गीत गाकर जनता को लुभाने की कोशिश करने वाली सायोनी घोष को युवा मोर्चे के अध्यक्ष पद से हटा दिया है और यह जिम्मेदारी अर्णब बनर्जी को दे दी है। सायोनी घष जाधवपुर से सांसद हैं। उन्हें एक सप्ताह पहले ही युवा मोर्चे का अध्यक्ष बनाया गया था।

सायोनी घोष भी बागी गुट में शामिल

सूत्रों की मानें तो ममता बनर्जी ने महिला मोर्चे की अध्यक्ष को भी बदल दिया है। कोलकाता दक्षिण से सांसद माला रॉय अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रही थीं। अब ममता बनर्जी ने नादिया जिले की कालीगंज सीट से विधायक आलिफा अहमद को महिला मोर्चे का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि सायोनी और माला रॉय दोनों ही बागी नेताओं के साथ शामिल हो गई हैं। टीएमसी के बागी सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर से मिलकर अपने गुट को 'वास्तविक टीएमसी' घोषित करने का दावा पेश कर सकते हैं।

लोकसभा में एनडीए के समर्थन को तैयार बागी गुट

जानकारी के मुताबिक सांसद संदीप बंद्योपाध्या भी बागी गुट में शामिल हो गए हैं। टीएमसी के 28 लोकसभा सांसद हैं जिनमें से 20 बागी गुट में शमिल हैं। सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने तो यहां तक कह दिया है कि उनके गुट को टीएमसी का तमगा मिलते ही वे संसद में बीजेपी की अगुआई वाली एनडीए सरकार का समर्थन कर देंगी।

sayoni ghosh

बता दें कि विधानसभा में विधायकों की बगावत के बाद ही ममता बनर्जी ने 5 जून को संगठन समिति में बदलाव किए थे। ममता बनर्जी ने पहले की सारी समितियों को भंग कर दिया था और एक नया स्ट्रक्चर बनाया था। वहीं ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बरकरार रखा था। एक राज्यसभा सांसद ने कहा, ममता बनर्जी ने जिन लोगों को दूध और शहद खिलाया वही आज उनके लिए सांप बन गए हैं। बालाघाट से सांसद कुणाल घोष को पार्टी के उत्तर कोलकाता संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पहले इस पद पर संदीप बंद्योपाध्याय थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल में मिली जीत से गदगद भाजपा, इन 2 राज्यों को बनाया अगला टारगेट
ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में बंगाल में FIR

चर्चा यह भी चल रही है कि ममता बनर्जी टीएमसी के कांग्रेस में विलय की घोषणा कर सकती हैं। हालांकि डेरेक ओ ब्रायन ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। ब्रायन ने कहा, 'मैं टीएमसी के किसी दूसरी पार्टी में विलय की इस फर्जी खबर को खारिज करना चाहता हूं। यह निराधार है। हां, मेरे दोस्त केसी वेणुगोपाल ने इसके लिए बिल्कुल सही शब्द इस्तेमाल किया है।'