Kumar Vishwas had already predicted action against Raghav Chadha citing his marriage to Parineeti as the reason कुमार विश्वास ने कर दी थी राघव चड्ढा पर कार्रवाई की भविष्यवाणी, परिणीति से शादी को बताया कारण, India News in Hindi - Hindustan
More

कुमार विश्वास ने कर दी थी राघव चड्ढा पर कार्रवाई की भविष्यवाणी, परिणीति से शादी को बताया कारण

आपको बता दें कि कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। दिल्ली की सत्ता में आने के बाद से ही उनकी अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम के साथ मनमुटाव हो गया।

Sat, 4 April 2026 01:41 PMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
कुमार विश्वास ने कर दी थी राघव चड्ढा पर कार्रवाई की भविष्यवाणी, परिणीति से शादी को बताया कारण

राज्यसभा में राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाने के बाद से आम आदमी पार्टी के कामकाज के तरीके और आंतरिक लोकतंत्र को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है। आप के कई वरिष्ठ नेताओं ने राघव चड्ढा पर सदन में आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर नहीं बोलने और भाजपा सरकार से सवाल नहीं करने के आरोप लगाए। साथ ही, पार्टी लाइन से हटकर काम करने के भी आरोप लगाए। इस सबके बीच आप के संस्थापक सदस्य रहे हिंदी जगत के मशहूर कवि कुमार विश्वास का करीब डेढ़ साल पुराना एक बयान वायरल हो रहे है। इसमें उन्होंने राधव चड्ढा पर कार्रवाई की भविष्यवाणी की थी।

एक पॉडास्ट इंटरव्यू के दौरान कुमार विश्वास कहते हैं, ''आम आदमी पार्टी में अगला शिकार कौन होगा? अगला शिकार वह बालक है जिसकी खुद की कोई औकात नहीं है, बस वह लोकप्रिय हो गया है। हीरोइन (परिणीति चोपड़ा) से शादी कर ली है। रील दिखने लगी है। यह नहीं दिखना चाहिए। जब उसकी शादी हुई थी तभी मैंने कह दिया था कि यह गया। इसको अब ये लोग (केजरीवाल) नहीं छोड़ेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आप इतने डरे हुए हैं कि आपको किसी की आभा बर्दाश्त ही नहीं है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अकेला समोसा जिम्मेदार नहीं,राघव चड्ढा के झगड़े की इनसाइड स्टोरी; BJP में जाएंगे?
ये भी पढ़ें:कैसे खराब हुए राघव चड्ढा और AAP के रिश्ते, 5 प्वाइंट्स में समझें पूरी कहानी
ये भी पढ़ें:राघव को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर सपोर्ट में आईं खुशबू पटानी

आपको बता दें कि कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। दिल्ली की सत्ता में आने के बाद से ही उनकी अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम के साथ मनमुटाव हो गया। बाद में उन्होंने आप से अपनी राह अलग कर ली। इसके बाद कई मौकों पर उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है।

खामोश कराया गया हूं, हारा नहीं: राघव

आप नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने सदन में हमेशा जनता के मुद्दे उठाए। क्या जनता के मुद्दे उठाना अपराध है। टोल प्लाजा पर लूट से लेकर टैक्स, खाने में मिलावट, बैंक शुल्क, दूर संचार कंपनियों द्वारा इनकमिंग कॉल रोकने सहित तमाम मुद्दे उठाए। इससे पार्टी को क्या नुकसान हुआ। चड्ढा ने कहा कि खामोश कराया गया हूं, मैं हारा नहीं हूं।

आलोचना से डरता है AAP नेतृत्व- BJP

वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप अपने नेताओं से राघव चड्ढा के विरुद्ध बयान दिलवा रही है। दावा किया कि अरविंद केजरीवाल पार्टी को एकजुट दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, मगर आप नेतृत्व आलोचना से डरता है।

मोदी सरकार के खिलाफ बोलने से डरते हैं राघव चड्ढा: AAP

राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाने को सामान्य कार्रवाई बताते उनके बयान पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि वह देश और पार्टी से जुड़े मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या मोदी सरकार के खिलाफ बोलने से क्यों डर रहे हैं?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राघव चड्ढा के मुद्दे पर कहा, "यह पार्टी का फैसला है। पार्टियां इस तरह के फैसले लेती रहती हैं। संसद में अपना नेता और उपनेता बदलती रहती है। जब मैं पहली बार चुनाव जीता तो उस समय पार्टी ने डॉ. गांधी को नेता बनाया। कुछ समय बाद मैं भी पार्लियामेंट बोर्ड का नेता बना। यह पार्टी का निर्णय है। ऐसे छोटे-छोटे निर्णय होते रहते हैं। कई बार लोकसभा और राज्यसभा में सभी विपक्षी पार्टियों को एकमत में फैसला लेना होता है। जैसे सदन से बहिर्गमन करना या सरकार की नीतियों का विरोध करना हो। अगर कोई व्यक्ति इन सामूहिक फैसलों का समर्थन नहीं करता है और पार्टी लाइन के विपरित जाता है तो फिर वह पार्टी के व्हिप के खिलाफ है। कोई भी पार्टी के व्हिप के खिलाफ जाएगा, तो उस पर कार्रवाई होगी।''