Disha Patani Sister Khushboo Patani Backs Raghav Chadha Amid AAP Rajya Sabha Row Know What She Said 'आप एक पढ़े-लिखे...' राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर सपोर्ट में आईं दिशा पटानी की बहन खुशबू, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'आप एक पढ़े-लिखे...' राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर सपोर्ट में आईं दिशा पटानी की बहन खुशबू

राघव चड्ढा को 2 अप्रैल को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। राघव के फैंस के लिए ये एक बड़ा झटका था। राघव को इस पद से हटाते ही पॉलिटिकल डिबेट छिड़ गया है।  ऐसे में एक्ट्रेस दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने भी राघव का सपोर्ट किया।

Fri, 3 April 2026 08:05 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'आप एक पढ़े-लिखे...' राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर सपोर्ट में आईं दिशा पटानी की बहन खुशबू

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को 2 अप्रैल को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। राघव के फैंस के लिए ये एक बड़ा झटका था। राघव को इस पद से हटाते ही पॉलिटिकल डिबेट छिड़ गया है। इसके कुछ ही देर बाद, राघव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो के जरिए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। संसद में अहम मुद्दे उठाने के लिए कई सोशल मीडिया यूजर्स राघव के समर्थन में सामने आए। ऐसे में एक्ट्रेस दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने भी राघव का सपोर्ट किया। खुशबू ने टिप्पणी की कि उन्हें उम्मीद है कि राघव आगे बढ़ेंगे और अपनी खुद की पार्टी बनाएंगे।

वीडियो में राघव ने कही ये बात

राघव चड्ढा ने अपने इस इंस्टाग्राम वीडियो में राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने पर सवाल उठाया। राघव ने कहा कि उन्होंने हमेशा आम लोगों के मुद्दों को उठाया है। उन्होंने हिंदी में कहा, 'मैं उन लोगों से कहना चाहूंगा जिन्होंने पार्लियामेंट में मेरे बोलने का हक छीन लिया है कि मेरी चुप्पी को हार न समझें। मैं एक नदी हूं जो समय आने पर बाढ़ में बदल सकती है। जय हिंद।' उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'चुप हो गए, हारे नहीं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार पर चढ़ा 'धुरंधर' का खुमार, अक्षय के डांस मूव्स को किया रिक्रिएट
राघव चड्ढा

खुशबू पटानी ने राघव चड्ढा के लिए क्या कहा?

राघव चड्ढा के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में खुशबू पटानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। खुशबू ने लिखा, 'राघव जी, आप एक पढ़े-लिखे, सुलझे हुए नेता हैं। हमारे देश को आप जैसे नेता की बहुत जरूरत है। मुझे यकीन है कि आने वाले वक्त में आप अपनी एक पार्टी बनाएं। हम सब आपके साथ जुड़ना चाहेंगे क्योंकि आप देश के साथ चलना चाहते हैं। जय हिंद।' खुशबू ही नहीं बल्कि न जाने कितने फैंस राघव के सपोर्ट में आए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मैं तुम्हें ऐसे रंग दिखाऊंगा...', अमाल मलिक ने ने ट्रोलर्स को दी चेतावनी

राज्यसभा में AAP के उप-नेता पद से क्यों हटाया गया?

PTI न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि AAP ने राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र सौंपकर सांसद अशोक मित्तल को उच्च सदन में पार्टी का उप-नेता नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया है, जो चड्ढा की जगह लेंगे। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब राघव चड्ढा पार्टी से जुड़े मामलों पर लंबे समय से चुप्पी साधे हुए हैं। इसमें AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों से उनकी कथित गैर-मौजूदगी भी शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अब हम 3 हो गए...', शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।