कॉमेडी शो में शव के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, सेजल पवार के खिलाफ जांच शुरू
कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में शव के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाकर चर्चा में आई सेजल पवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुंबई के KEM कॉलेज ने सेजल के खिलाफ जांच कमेटी का गठन कर दिया है। कॉलेज की तरफ से कहा गया है कि वह इस मामले को मिसाल बनाने की तरफ देख रहे हैं।

कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में शव के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाना अब MBBS छात्रा सेजल पवार को महंगा पड़ता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोलिंग के बीच मुंबई के KEM कॉलेज प्रबंधन ने भी सेजल के खिलाफ दो सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन महीने पुराने इस वीडियो के वायरल होने के बाद सेजल पवार ने कॉलेज के सामने माफीनामा दर्ज करवा दिया है। लेकिन इसके बाद भी प्रबंधन इन टिप्पणियों से नाराज है।
सेजल पवार का यह वीडियो लगभग दो महीने पहले भी वायरल हुआ था। लेकिन अब जबकि इस पर लोगों ने नाराजगी दिखानी शुरू कर दी तो मेडीकल समुदाय ने भी इस पर ऐक्शन की मांग की है। बता दें, मेडीकल समुदाय की तरफ से एक बयान जारी करके कहा गया कि मेडीकल क्षेत्र में दान किए गए शवों को बेहद सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। उन्हें एक शिक्षक की तरफ माना जाता है। ऐसे में उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी करना, लोगों की भावनाएं आहत करने वाला है।
मामले की जांच की जा रही है: KEM डीन
सोशल मीडिया पर एमबीबीएस छात्रा द्वारा पर किए जा रहे कमेंट्स को लेकर केईएम कॉलेज के प्रबंधन ने भी मीडिया से बात की। कॉलेज के जीन ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, "हमें इस बारे में जानकारी मिली है कि एक छात्रा द्वारा कॉमेडी शो के दौरान कुछ गलत टिप्पणियां की गई हैं। एक घंटे के शो के 4 से 5 मिनट के वीडियो क्लिप्स वायरल हो रहे हैं। हम इसकी जांच करेंगे कि इन टिप्पणियों को करने का संदर्भ क्या था। इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय पैनल का गठन किया गया है।" बता दें, केईएम हॉस्पिटल एवं कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर्स और प्रोफेसर्स ने भी खुद को सेजल पवार के इस बयान से अलग कर लिया है। डॉक्टरों का कहना है कि हम हमेसा शवों का सम्मान करने के सिद्धांत की शपथ लेते हैं। उनके बारे में इस तरह से बात करना बेहद गलत है।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, हालांकि सेजल पवार के अभी तक सस्पेंड नहीं किया गया है। लेकिन प्रबंधन इस मामले को एक मिसाल बनाने की तरफ देख रहा है, जिससे भविष्य में ऐसे किसी भी मजाक को लेकर सख्ती बरती जा सके। इस मामले में शनिवार तक डीन के सामने रिपोर्ट पेश की जा सकती है।
क्या है मामला?
बता दें, यह पूरा मामला कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो से जुड़ा हुआ है। यहां पर एक व्यक्ति का '370 बिरयानी' वाला वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रणीत मोरे और हिमांशु नामक उस शख्स की जमकर ट्रोलिंग होनी शुरू हो गई। देखते ही देखते लोगों ने उसकी कंपनी को मैसेज करने शुरू कर दिए। इसके बाद कंपनी ने उसको नौकरी से निकाल दिया। बाद में प्रणीत मोरे के शो से सेजल पवार का एक वीडियो भी वायरल हो गया। इस वीडियो में सेजल शवों के प्राइवेट पार्ट के साइज को लेकर मजाक उड़ाया था। इसके बाद धीरे-धीरे लोगों ने पुरुष बनाम महिला की एक लड़ाई को इसमें लाते हुए सेजल पर भी एक्शन की मांग की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सेजल पवार ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। देखते ही देखते लोगों ने केईएम अस्पताल से सेजल के खिलाफ ऐक्शन की मांग की और फिर मामला यहां तक पहुंच गया।




साइन इन