Israel PM Netanyahu wearing traditional Indian attire PM Modi reaction डिनर पर नेतन्याहू ने पहने 'भारतीय कपड़े', अब आया दोस्त मोदी का रिएक्शन; क्या बोले पीएम?, India News in Hindi - Hindustan
More

डिनर पर नेतन्याहू ने पहने 'भारतीय कपड़े', अब आया दोस्त मोदी का रिएक्शन; क्या बोले पीएम?

पीएम मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा की पूरी जानकारी। नेतन्याहू ने पहना भारतीय परिधान और मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान 'मेडल ऑफ द नेसेट'। व्यापार और रक्षा पर जानिए क्या बोले पीएम।

Thu, 26 Feb 2026 10:51 AMAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, यरूशलम
share
डिनर पर नेतन्याहू ने पहने 'भारतीय कपड़े', अब आया दोस्त मोदी का रिएक्शन; क्या बोले पीएम?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती और मजबूत रणनीतिक साझेदारी की एक शानदार झलक देखने को मिल रही है। इस दौरे पर पीएम मोदी को इजरायली संसद के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया और द्विपक्षीय व्यापार तथा रक्षा संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर जोर दिया गया।

नेतन्याहू ने भारतीय परिधान पहनकर दिया सरप्राइज

बुधवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा आयोजित एक संयुक्त रात्रिभोज (डिनर) से पहले, नेतन्याहू ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर पीएम मोदी को चौंका दिया। नेतन्याहू ने एक सफेद रंग की फुल-स्लीव शर्ट के ऊपर हल्के ग्रे (स्लेटी) रंग की एक स्लीवलेस जैकेट पहनी है, जो पारंपरिक भारतीय 'जैकेट' या 'बंडी' जैसी लग रही है। इसे आजकल 'मोदी जैकेट' भी कहते हैं। इसके साथ ही, नेतन्याहू ने डार्क नेवी ब्लू रंग की फॉर्मल पैंट और काले रंग के चमड़े के फॉर्मल जूते पहने हुए हैं। नेतन्याहू ने एक्स पर इस पल को शेयर करते हुए लिखा- हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।

इसके बाद अब नेतन्याहू ने दोस्त यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी रिएक्शन सामने आया है। गुरुवार को इस पर गर्मजोशी से प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- बहुत ही शानदार! भारतीय परिधान के प्रति आपका ये लगाव हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रति आपके सम्मान को दर्शाता है।

'मेडल ऑफ द नेसेट' पाने वाले पहले व्यक्ति बने पीएम मोदी

बुधवार को ही प्रधानमंत्री मोदी को इजरायली संसद (नेसेट) के सर्वोच्च सम्मान, 'मेडल ऑफ द नेसेट' से सम्मानित किया गया। वह यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने एक्स पर जानकारी दी कि इजरायली संसद के स्पीकर अमीर ओहाना ने पीएम मोदी को इस मेडल से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इस मेडल को दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता और साझा लोकतांत्रिक परंपराओं को समर्पित किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी ने एक बार कहा था..., चाबहार पर भारत ने नहीं दिया 1 भी रुपया तो बोला ईरान
ये भी पढ़ें:PM मोदी के इजरायल से निकलते ही ईरान पर हो सकता है अटैक, खूब भड़के ओवैसी
ये भी पढ़ें:PM मोदी ने सबको छोड़ा पीछे, बने 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले नेता

इजरायली संसद में भव्य स्वागत और ऐतिहासिक भाषण

इजरायली संसद में पीएम मोदी के भाषण के दौरान उन्हें 'स्टैंडिंग ओवेशन' (खड़े होकर अभिवादन) मिला और संसद तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। भाषण के बाद सांसदों के बीच पीएम मोदी के साथ सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाने की होड़ लग गई।

पीएम मोदी ने अपने ऐतिहसिक संबोधन में कहा कि आधुनिक राष्ट्रों के रूप में जुड़ने से बहुत पहले, हमारे संबंध 2000 से भी अधिक वर्षों से हैं। उन्होंने बताया कि 'बुक ऑफ एस्तेर' में भारत को 'होदू' (Hodu) कहा गया है और 'ताल्मुद' में प्राचीन काल में भारत के साथ व्यापार का उल्लेख मिलता है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में इजरायल के दृढ़ संकल्प, साहस और उपलब्धियों की बहुत प्रशंसा की जाती है।

विशेष पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों के भविष्य की साझेदारी का खाका भी खींचा। उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल के बीच जिस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत चल रही है, वह द्विपक्षीय व्यापार संबंधों की अपार संभावनाओं को खोलेगा। आज की अनिश्चित दुनिया में भारत और इजरायल जैसे विश्वसनीय भागीदारों के बीच एक मजबूत रक्षा साझेदारी को उन्होंने अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।