ट्रंप, पुतिन, जिनपिंग… PM मोदी ने सबको छोड़ा पीछे, बने 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले नेता
इससे पहले इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' से सम्मानित किया गया है। भारतीय प्रधानमंत्री यह पदक पाने वाले पहले नेता हैं। पीएम मोदी ने नेसेट को संबोधित भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अनोखा कीर्तिमान रच दिया है। पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वह इस प्लेटफॉर्म पर यह मुकाम हासिल करने वाले पहले वैश्विक नेता बन गए हैं। उन्होंने प्रसिद्धि के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग जैसे नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है।
बता दें कि PM मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। तब से इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वह लगातार एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर अब उनके डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इतना ही नहीं सूची में अगले पांच बड़े वर्ल्ड लीडर्स के कुल फॉलोअर्स की संख्या PM मोदी के अकेले फॉलोअर्स की संख्या से भी कम है।
सूची में औक किनके नाम?
अमेरिकी राष्ट्रपति 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इसूची में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं उनके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो का नाम है जिनके करीब 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के 14.4 मिलियन, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के 11.6 मिलियन और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
भारत में भी सबसे ज्यादा फॉलोअर
इसके अलावा भारत में भी पीएम मोदी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता जी। PM इंस्टाग्राम पर दूसरे भारतीय नेताओं से कहीं ज्यादा आगे हैं। उनके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं जिनके लगभग 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं राहुल गांधी तीसरे नंबर पर हैं। जिनके लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
इजरायल में हुए सम्मानित
इससे पहले बुधवार को इजरायल की संसद नेसेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' से सम्मानित किया है। इजरायल की दो दिन की यात्रा पर गये पीएम मोदी ने यहां नेसेट को संबोधित किया जिसके बाद नेसेट के स्पीकर ने पीएम को नेसेट के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान लेने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा , “मुझे नेसेट मेडल पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैं इसे विनम्रता और आभार के साथ स्वीकार करता हूं। यह सम्मान किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि भारत और इजरायल के बीच हमेशा रहने वाली दोस्ती का सम्मान है। यह उन साझा मूल्यों को दिखाता है जो हमारे दोनों देशों को रास्ता दिखाते हैं।”




साइन इन