ISF mla nawsad Siddique big claims regarding tmc mlas and mps mamata banerjee ममता बनर्जी के विधायक और सांसद दूसरे दल के संपर्क में? बंगाल के MLA का बड़ा दावा, India News in Hindi - Hindustan
More

ममता बनर्जी के विधायक और सांसद दूसरे दल के संपर्क में? बंगाल के MLA का बड़ा दावा

विधानसभा चुनाव में 290 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा था। 4 मई को जब नतीजे घोषित हुए, तो पार्टी सिर्फ 88 पर ही जीत हासिल कर सकी थी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस और हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली AJUP यानी आम जनता उन्नयन पार्टी ने 2-2 सीटें जीती थीं।

Fri, 15 May 2026 02:13 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
ममता बनर्जी के विधायक और सांसद दूसरे दल के संपर्क में? बंगाल के MLA का बड़ा दावा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अब ISF यानी इंडियन सेक्युलर फ्रंट के विधायक नौशाद सिद्दीकी का दावा है कि TMC के कई विधायक टूट सकते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट आंकड़ा नहीं दिया है। उन्होंने कहा है कि कई टीएमसी विधायक और सांसद ISF के संपर्क में हैं। हालांकि, टीएमसी ने अब तक इसपर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

न्यूज18 बंगाली की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्दीकी ने कहा, 'तृणमूल कांग्रेस के कई सांसदों और विधायकों ने आईएसएफ में शामिल होने की इच्छा जताई है। कई पंचायत समिति अध्यक्षों और सदस्यों ने भी हमारी पार्टी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। पार्टी तय करेगी कि उन्हें शामिल करना है या नहीं। यह निर्णय में अकेले नहीं लूंगा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:HC से निकल रही थीं ममता, तभी लगे 'चोर-चोर' के नारे; भावुक हो गईं TMC सुप्रीमो

टीएमसी विधायक

विधानसभा चुनाव में 290 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा था। 4 मई को जब नतीजे घोषित हुए, तो पार्टी सिर्फ 88 पर ही जीत हासिल कर सकी थी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस और हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली AJUP यानी आम जनता उन्नयन पार्टी ने 2-2 सीटें जीती थीं। इनके अलावा सीपीएम ने 1 और AISF को भी 1 सीट मिली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TMC हारी पर इस नेता पर ममता को भरोसा, दोबारा पद दिया; भतीजे अभिषेक को क्या मिला

ममता बनर्जी पर कसा तंज

सिद्दीकी ने पूर्व मुख्यमंत्री बनर्जी के काला कोट पहनकर कोर्ट जाने पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा, 'अदालत जाना तो बस एक दिखावा है। उनके पास 80 विधायक और 30 सांसद हैं। उन्हें कम से कम उस जगह पर तो जाना चाहिए था। कल हमने देखा कि तौसिया इलाके में बुलडोजर चलाया गया। उन्हें वहां जाना चाहिए था, लेकिन वे अदालत पहुंच गए क्योंकि यह उनके लिए एक सुरक्षित जगह है और यहां उन्हें पब्लिसिटी भी मिल जाएगी।'

उन्होंने कहा, 'अगर आज भी बंगाल में किसी को ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी उनके कल्याण के लिए काम करेगी, तो उसे ऐसा सोचना बंद कर देना चाहिए।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं कोलकाता DCP शांतनु सिन्हा, कैसे ममता बनर्जी के खास ED की रडार पर आए

क्या है कोर्ट का विवाद

गुरुवार को टीएमसी सुप्रीमो बनर्जी काला कोट पहनकर वकील की तरह कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंच गईं थीं। उनके इस लिबास को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हुआ था। एक ओर जहां नेता इसे दिखावा करार दे रहे हैं। वहीं, बार काउंसिल ने इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है। इसके अलावा जब बनर्जी कोर्ट से निकलीं, तो उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई थी।

इधर, खबरें ये भी हैं कि कल्याण बनर्जी को चीफ व्हिप बनाए जाने को लेकर भी पार्टी के कई नेता नाराज हैं। हालांकि, इसे लेकर किसी ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है।