Is there any Suspense Over new Karnataka CM What DK Shivkumar said on Oath Ceremony कर्नाटक में अब नए CM पर ‘नाटक’, डीके शिवकुमार की चुप्पी से सस्पेंस; अभी बाकी है कोई गेम?, India News in Hindi - Hindustan
More

कर्नाटक में अब नए CM पर ‘नाटक’, डीके शिवकुमार की चुप्पी से सस्पेंस; अभी बाकी है कोई गेम?

क्या कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अभी भी सस्पेंस है। खुद डीके शिवकुमार इसको लेकर मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं। डीके की इस चुप्पी ने सस्पेंस बढ़ा दिया है। क्या कर्नाटक में अभी भी कोई गेम बाकी है।

Fri, 29 May 2026 09:21 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु
share
कर्नाटक में अब नए CM पर ‘नाटक’, डीके शिवकुमार की चुप्पी से सस्पेंस; अभी बाकी है कोई गेम?

कर्नाटक में सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान अभी हुआ नहीं है। इससे पहले तमाम तरह का पावर गेम चालू है। हालांकि नए मुख्यमंत्री के तौर पर डीके शिवकुमार का नाम तैर रहा है। लेकिन खुद डीके इस पर मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं। जब शुक्रवार को उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। इससे पहले, उन्होंने राज्यसभा के नामांकन को लेकर भी कुछ बोलने से मना कर दिया।

शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक
इससे पहले शिवकुमार ने नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहाकि कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक शनिवार को बुलाई गई है और आलाकमान के साथ चर्चा अभी भी जारी है। सभी विधायकों को बैठक के लिए बेंगलुरु में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहाकि सब कुछ आलाकमान के निर्देश के अनुसार हो रहा है। अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। शनिवार को हमने सीएलपी की बैठक बुलाई है। उसमें हमारे केंद्रीय नेता आएंगे। हमें अपने आलाकमान के साथ चर्चा करनी है। हमने सभी विधायकों से बेंगलुरु में मौजूद रहने को कहा है। इसके अलावा और कुछ नहीं है।

सभी प्रोटोकॉल्स का होगा पालन
वहीं, डीके शिवकुमार ने कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट गठन पर धैर्य बनाए रखने की बात कही। उन्होंने शपथग्रण को लेकर जारी चर्चाओं को भी खारिज कर दिया। शिवकुमार ने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी निश्चित घोषणा करने से पहले सभी जरूरी प्रोटोकॉल्स का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहाकि फिलहाल नेतृत्व का चयन सबसे बड़ी प्राथमिकता है। शिवकुमार ने कहाकि मुझे नहीं पता कि कांग्रेस विधायक दल का नेता किसे चुना जाएगा। जब तय यह तय नहीं हो जाता कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा, मैं यह कैसे बता सकता हूं कि शपथ ग्रहण समारोह कब होगा?

कहां हैं सिद्धारमैया
बता दें कि सिद्धारमैया गुरुवार को ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इसके बाद वह अपने बेटे और कुछ अन्य लोगों के साथ दिल्ली रवाना हो गए थे। बताया जाता है कि वहां पर उनकी सीनियर लीडरशिप के साथ चर्चा होनी है। सिद्धारमैया ने राज्यसभा जाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने केंद्रीय राजनीति में जाने को लेकर भी अनिच्छा जताई है और प्रदेश में ही सक्रिय रहने की बात कही है। खबरें ऐसी भी हैं कि दिल्ली में सिद्धारमैया ने कांग्रेस नेतृत्व से अपने बेटे के लिए कर्नाटक में डिप्टी सीएम का पद मांगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जान जोखिम में डालकर होर्मुज से कैसे निकल रहे भारत के जहाज, हैरान कर देगी कहानी
ये भी पढ़ें:1000 हथियारबंद लड़ाके तैयार, बिश्नोई गैंग ने कनाडा पुलिस को भेजा धमकी भरा लेटर
ये भी पढ़ें:US पहुंचे पाकिस्तानी विदेश मंत्री, इशाक डार का दौरा क्यों खास; ईरान से कनेक्शन

यह सारा घटनाक्रम मुख्यमंत्री सिद्दारमैया द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद सामने आया है।जिससे कांग्रेस-शासित राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार गठन के अगले कदमों पर विचार-विमर्श करने के लिए शुक्रवार को नयी दिल्ली में श्री सिद्दारमैया, श्री शिवकुमार और केजे जॉर्ज सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई। श्री शिवकुमार ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ भी अलग से चर्चा की है।