Iran war major impact on Indian air services with hundreds of flights cancelled and airports in chaos ईरान युद्ध का भारत पर सीधा असर, सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द और नागरिक फंसे, India News in Hindi - Hindustan
More

ईरान युद्ध का भारत पर सीधा असर, सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द और नागरिक फंसे

ईरान युद्ध की वजह से हवाई सेवाएं बुरी तरह से बाधित हुई हैं। एयरलाइन्स ने मध्य एशिया के साथ ही यूरोप की भी कई फ्लाइट कैंसल कर दी हैं। अभी इसका असर सोमवार और मंगलवार को भी देखा जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी अफरा-तफरी का माहौल है।

Mon, 2 March 2026 10:39 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान युद्ध का भारत पर सीधा असर, सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द और नागरिक फंसे

मध्य एशिया में युद्ध की स्थितियों का बड़ा असर भारत पर भी पड़ रहा है। युद्ध का तत्काल परिणाम अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर देखने को मिल रहा है। रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट से सैकड़ों फ्लाइट कैंसल कर दी गईं। ऐसे में एयरपोर्ट पर भारी भीड़ देखी गई। विमान सेवाएं कैंसल होने के बाद लोग वैकल्पिक रास्ते से यात्रा करने के लिए टिकट काउंटर पर खड़े नजर आए। वहीं दुबई में भारत के सैकड़ों लोगों के फंसे होने की खबर है। पुणे के एक संस्थान के 84 छात्र भी दुबई में फंस गए थे। वे शैक्षिक यात्रा पर दुबई गए थे। वहीं ईरान में लगभग 10,000 भारतीय नागरिक रहते, पढ़ते और काम करते हैं, जबकि इज़राइल में 40,000 से अधिक भारतीय नागरिक रहते हैं। खाड़ी देशों और पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों की संख्या लगभग 90 लाख है। वर्तमान में पश्चिम एशिया का हवाई क्षेत्र लगभग बंद है।

रविवार शाम तक यहां से करीब 100 उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। इनमें 62 फ्लाइट आने वाली और 42 रवाना होने वाली थी। एयरलाइन्स यात्रियों को पहले ही संदेश भेजकर इसकी सूचना दे रही हैं ताकि एयरपोर्ट पर् भीड़ ना लगे और यात्री परेशान ना हों। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी के बीच घरेलू विमान सेवाएं भी बाधित हो रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल की जंग से 4000 KM दूर गाजियाबाद-नोएडा में क्यों टेंशन

यूरोप की फ्लाइट भी कैंसल

इस युद्ध की वजह से ना केवल खाड़ी देशों की विमान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं बल्कि यूरोपीय देशों का जाने वाली कई फ्लाइट भी कैंसल कर दी गई हैं। हालांकि एयर इंडिया ने कहा है कि सोमवार से विमान सेवाएं फिर से शुरू होंगी। उत्तरी अमेरिका और यूरोप की उसकी सिर्फ छह उड़नें रद्द रहेंगी। अन्य उड़ानों का मार्ग बदलकर उन्हें पश्चिम एशिया में वर्तमान में उपलब्ध हवाई क्षेत्र से होकर गुजारा जायेगा। हालांकि संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इजरायल और कतर को जाने वाली और वहां से आने वाली उसकी सभी उड़ानें सोमवार रात 11:59 बजे तक के लिए रद्द कर दी गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान के बाद इजरायल ने एक और देश को जंग में घसीटा, राजधानी पर ही ताबड़तोड़ हमले

पोस्ट में बताया गया है कि अमृतसर से बर्मिंघम जाने वाली उड़ान संख्या एआई117, बर्मिंघम से दिल्ली आने वाली उड़ान संख्या एआई114, दिल्ली से जुरिक जाने वाली उड़ान संख्या एआई115 और वापसी की उड़ान संख्या एआई152, दिल्ली से कोपनहेगन जाने वाली उड़ान संख्या एआई157 और वापसी की उड़ान संख्या एआई158 सोमवार को रद्द रहेंगी। इसके अलावा, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लिए अन्य सभी उड़ानों का परिचालन बदले हुए मार्ग से किया जायेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब नहीं होगी कोई बातचीत, खामनेई की मौत से बौखलाए ईरान का ट्रंप को सीधा जवाब

इंडिगो ने रद्द की कई फ्लाइट

एयरलाइंस ने एक अन्य पोस्ट में बताया है कि 28 फरवरी या उससे पहले बुक कराये गये और 05 मार्च तक की यात्रा के सभी टिकट रद्द करने या यात्रा की तिथि में बदलाव के लिए वह कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाएगी। गौरतलब है कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा की गई संयुक्त सैन्य कार्रवाई और उसके बाद ईरान द्वारा कई पश्चिमी एशियाई देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किये गये हमलों से क्षेत्र में स्थिति काफी बिगड़ गयी है। इस कारण वहां जाने वाली सभी और वहां से होकर गुजरने वाली अधिकतर उड़ानों को रद्द करना पड़ा था। विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने बताया कि रविवार को उसकी 166 उड़ानें रद्द रहीं। उसने सोमवार को 162 और मंगलवार को 42 उड़ानें रद्द करने की सूचना दी है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।