now israel attack lebanon capital amid war with iran ईरान के बाद इजरायल ने एक और देश को जंग में घसीटा, राजधानी पर ही ताबड़तोड़ हमले, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान के बाद इजरायल ने एक और देश को जंग में घसीटा, राजधानी पर ही ताबड़तोड़ हमले

इजरायल पर हिजबुल्लाह की ओर से हमले किए गए थे और उसने जवाबी कार्रवाई करते हुए लेबनान पर बम बरसाए हैं। ये हमले लेबनान की राजधानी बेरूत पर किए गए हैं। हिजबुल्लाह ईरान समर्थिक उग्रवादी गुट है, जो लेबनान में सक्रिय रहा है। इसके अलावा हमास और हूती उग्रवादियों को भी ईरान के ही प्रॉक्सी गुट माना जाता है।

Mon, 2 March 2026 10:34 AMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share
ईरान के बाद इजरायल ने एक और देश को जंग में घसीटा, राजधानी पर ही ताबड़तोड़ हमले

इजरायल और अमेरिका के हमलों में ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्लाह अली खामनेई मारे गए हैं। इसके अलावा ईरान के कई शहरों पर हमले जारी हैं तो वहीं ईरान ने भी जवाबी ऐक्शन लेते हुए इजरायल समेत आसपास के 6 सुन्नी मुस्लिम देशों पर भी अटैक किए हैं। इस बीच इजरायल ने भी जंग में एक और देश को घसीट लिया है। इजरायल पर हिजबुल्लाह की ओर से हमले किए गए थे और उसने जवाबी कार्रवाई करते हुए लेबनान पर बम बरसाए हैं। ये हमले लेबनान की राजधानी बेरूत पर किए गए हैं। हिजबुल्लाह ईरान समर्थिक उग्रवादी गुट है, जो लेबनान में सक्रिय रहा है। इसके अलावा हमास और हूती उग्रवादियों को भी ईरान के ही प्रॉक्सी गुट माना जाता है।

हिजबुल्लाह ने उत्तरी ईरान के हाइफा पर ड्रोन और रॉकेट हमले किए थे। इस पर इजरायल ने जवाबी ऐक्शन लिया और लेबनान की राजधानी में फाइटर जेट्स से हमला किया है। हिजबुल्लाह ने यह कहते हुए हमला किया था कि हम अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या का बदला ले रहे हैं। इसी पर अब इजरायल ने जवाबी ऐक्शन लिया है। हिजबुल्लाह ने एक बयान जारी कर कहा कि इजरायल ने हमारे नेता को हमारा है। अब हम भी चुप नहीं बैठ सकते। हम जवाबी ऐक्शन लेंगे। हमारे पास अधिकार है कि रक्षा करें और दुश्मन पर सही समय और सही जगह पर अटैक करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका-ईरान वॉर का असर, ₹5,811 उछला सोना, चांदी ने लगाई ₹9,492 की छलांग

ईरान समर्थित समूह ने कहा कि बीते 15 महीनों से लगातार इजरायल हमारे ऊपर हमले कर रहा है। ऐसी स्थिति लगातार जारी नहीं रह सकती। उसे लेबनान से हटना होगा। इजरायल का लेबनान पर हमला एक और नए विवाद का मोर्चा खोलने जैसा है। लेबनान की सरकार लगातार हिजबुल्लाह से पल्ला झाड़ती रही है। ऐसी स्थिति में सीधे राजधानी में हमला करने से स्थिति बिगड़ सकती है। वहीं इजरायल का कहना है कि वह इस जंग को निर्णायक मोड़ पर ही खत्म करना चाहता है। हालांकि 2024 की जंग के बाद से हिजबुल्लाह कमजोर पड़ा है। लेबनान की सरकार का उसे समर्थन नहीं है और इजरायली हमलों में उसके ज्यादातर लोग मारे जा चुके हैं। खासतौर पर टॉप लीडरशिप को इजरायल ने चुन-चुनकर खत्म किया है।

क्या है ईरान का ट्रिपल H, जिस पर हमलावर है इजरायल

बता दें कि हिजबुल्लाह, हमास और हूती को ट्रिपल H कहा जाता रहा है। ये तीनों समूह ईरान के समर्थन वाले माने जाते हैं। ये सभी इजरायल के खिलाफ रहे हैं। अब गाजा में हमले कर इजरायल ने एक तरफ हमास को खत्म करने की कोशिशें की हैं तो वहीं लेबनान में मिसाइलें दागकर हिजबुल्लाह को निशाना बनाया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार इजरायली हमले लेबनान के दक्षिणी इलाके में गांवों में हुए हैं। इसके अलावा पूर्वी क्षेत्र में बेका वैली को भी टारगेट किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान ने मुसलमान देशों पर हमला करके गलती की? US, इजरायल के अलावा 6 और देश खिलाफ
ये भी पढ़ें:धमाकों से कांपा कलेजा… ईरान-इजरायल युद्ध के बीच यूपी के परिवारों की आपबीती

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।