IAF calls Rafale the hero of Operation Sindoor may sign mega deal with France for 114 aircraft ऑपरेशन सिंदूर का हीरो है राफेल, IAF ने कहा; फ्रांस के साथ 114 विमानों की बड़ी डील के आसार, India News in Hindi - Hindustan
More

ऑपरेशन सिंदूर का हीरो है राफेल, IAF ने कहा; फ्रांस के साथ 114 विमानों की बड़ी डील के आसार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17-19 फरवरी को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वे एआई इंपैक्ट समिट में भाग लेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा करेंगे।

Wed, 11 Feb 2026 01:54 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
ऑपरेशन सिंदूर का हीरो है राफेल, IAF ने कहा; फ्रांस के साथ 114 विमानों की बड़ी डील के आसार

भारतीय वायुसेना की ताकत में और इजाफा होने जा रहा है। खबर है कि भारत जल्द ही फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमानों की बड़ी डील कर सकता है। इसी बीच IAF के वाइस चीफ एयर मार्शल नागेश कपूर ने राफेल को ऑपरेशन सिंदूर का हीरो करार दिया है। भारतीय सेना ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ बीते साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की थी। उस दौरान पाकिस्तानी क्षेत्र में प्रवेश कर आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

इंडिया टुडे से बातचीत में एयर मार्शल कपूर ने कहा, 'राफेल निश्चित ही चर्चा में है।' उन्होंने राफेल को लेकर कहा कि 'अन्य हीरोज के साथ वो भी ऑपरेशन सिंदूर के हीरो हैं।'

भारत आ रहे हैं फ्रांस के राष्ट्रपति

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17-19 फरवरी को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वे एआई इंपैक्ट समिट में भाग लेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की फरवरी 2025 में हुई फ्रांस यात्रा के बाद हो रही है।

राफेल पर हो सकती है चर्चा

खास बात है कि फ्रांस के राष्ट्रपति की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत में वायुसेना के लिए 114 और राफेल विमानों की खरीद पर सहमति बनती हुई दिख रही है। इसलिए यह भी संभावना जताई जा रही है कि मोदी और मैक्रों के बीच इस मुद्दे पर भी शुरुआती बातचीत हो सकती है। राफेल बनाने वाली कंपनी भारत में राफेल विमानों के निर्माण के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत बताई जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत संग ट्रेड डील पर पलटा अमेरिका, वाइट हाउस ने चुपचाप कर दिया शर्तों में बदलाव
ये भी पढ़ें:हमारे जैसा गरीब देश US में निवेश करने लायक है क्या, ट्रेड डील पर कांग्रेस नेता
ये भी पढ़ें:डील टूटी तो सेना भेज देंगे, ब्रिटेन को ट्रंप की चेतावनी; भारत के लिए अच्छी खबर

भारतीय वायुसेना की ताकत

भारतीय वायु सेना के पास अभी सिर्फ लगभग 30 लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन हैं, जबकि उसकी स्वीकृत संख्या 42 है। पाकिस्तान और बांग्लादेश, और पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ते गठजोड़ के साथ, खतरे की आशंका और बढ़ गई है। उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट भारतीय वायु सेना को लंबे समय तक 4.5-जेनरेशन-प्लस मल्टीरोल लड़ाकू विमान की जरूरत को पूरा करने में मदद करेगा। डील के तहत खरीदे जाने वाले 114 राफेल लड़ाकू विमानों में से लगभग 80 प्रतिशत भारत में बनाए जाने की योजना है।

एक बार डील पूरी हो जाने के बाद, भारतीय वायु सेना के पास 150 राफेल का बेड़ा होगा, साथ ही भारतीय नौसेना के पास 26 विमान होंगे, जो फ्रांसीसी विमानों का एयरक्राफ्ट कैरियर-कम्पैटिबल वर्जन होगा।