fan wept bitterly outside Thalapathy Vijay house saying he will become CM विजय के घर के बाहर फूट-फूटकर रोया फैन, बोला- वो ही CM बनेंगे चाहे जितने रोड़े आएं, India News in Hindi - Hindustan
More

विजय के घर के बाहर फूट-फूटकर रोया फैन, बोला- वो ही CM बनेंगे चाहे जितने रोड़े आएं

तमिलनाडु में विजय की सरकार बनने के सस्पेंस के बीच सोशल मीडिया पर उनके एक फैन का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो विजय के घर के बाहर फूट-फूटकर रो रहा है। वीडियो में फैन विजय के घर के बाहर घुटनों के बल बैठकर प्रार्थना करता दिखाई देता है। इसके बाद वह भावुक हो जाता है।

Sat, 9 May 2026 10:56 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
विजय के घर के बाहर फूट-फूटकर रोया फैन, बोला- वो ही CM बनेंगे चाहे जितने रोड़े आएं

तमिलनाडु में विजय सरकार बनाने पर राजनीतिक सस्पेंस अब भी बरकरार है। TVK चीफ और एक्टर विजय ने शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन उनके पास महज 116 विधायकों का ही समर्थन पत्र था। जिसके चलते उनका शपथ ग्रहण फिर टल गया है। इससे पहले विजय ने 6 और 7 मई को भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन राज्यपाल ने कहा कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाए बिना वे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकते। इस बीच थलापति विजय के एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो विजय के घर के बाहर फूट-फूटकर रो रहा है।

वीडियो में प्रशंसक विजय के घर के बाहर घुटनों के बल बैठकर प्रार्थना करता दिखाई देता है। इसके बाद वह भावुक हो जाता है और आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था न होने पर सवाल उठाता है। प्रशंसक ने कहा कि विजय निश्चित रूप से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे और कोई भी ताकत उन्हें रोक नहीं पाएगी। फैन ने कहा कि, न्यूज चैनल कुछ भी कहें, लेकिन विजय ही इस पद को संभालेंगे। वह हर बाधा का सामना करेंगे और आगे बढ़ेंगे। यहां एक भी पुलिस अधिकारी नहीं है, यह देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। इतनी मेहनत के बाद भी उनके साथ ऐसा व्यवहार होना दुखद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज फिर गवर्नर से मिलेंगे विजय, सरकार बनाने का मिलेगा न्योता? कहां तक पहुंची TVK
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु से MLA गायब, समर्थन का फर्जी लेटर; विजय को अब तक कितने विधायकों का साथ

विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) तमिलनाडु की राजनीति में तेजी से उभरती ताकत बनकर सामने आई है। 4 मई को आए विधानसभा चुनाव नतीजों में टीवीके ने 234 में से 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा किया। हालांकि किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। इसके बाद 5 मई को टीवीके ने सरकार गठन के लिए सहयोगी दलों से बातचीत शुरू की। कांग्रेस ने भी विजय की पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। राजनीतिक हलकों में इसे बड़ा घटनाक्रम माना गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु में किसकी सरकार?बहुमत से अभी भी दूर विजय, गवर्नर ने भी नहीं दिया न्योता

6 मई को टीवीके विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें विजय को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने 113 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 7 मई को विजय ने लगातार दूसरे दिन राज्यपाल से मुलाकात की। खबरों के मुताबिक, राज्यपाल ने उनसे 118 विधायकों का समर्थन दिखाने को कहा। इसके बाद राज्य की राजनीति और गरमा गई।