emergency alert alarm cell broadcast alert service suspended अब आपके मोबाइल में नहीं बजेगा इमर्जेंसी अलार्म, एक ही महीने में सरकार ने बंद कर दी सेवा; यह है वजह, India News in Hindi - Hindustan
More

अब आपके मोबाइल में नहीं बजेगा इमर्जेंसी अलार्म, एक ही महीने में सरकार ने बंद कर दी सेवा; यह है वजह

अब आपके मोबाइल में फिलहाल इमर्जेंसी अलर्ट वाला अलार्म नहीं बजेगा। सरकार ने इस सेवा को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि कुछ सुधारों के लिए इसे फिलहाल बंद किया गया है।

Sun, 14 June 2026 02:45 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
अब आपके मोबाइल में नहीं बजेगा इमर्जेंसी अलार्म, एक ही महीने में सरकार ने बंद कर दी सेवा; यह है वजह

बीते दिनों आपके मोबाइल पर तेज अलार्म के साथ ही पॉप-अप मेसेज जरूर आया होगा। अब कुछ दिनों तक किसी के मोबाइल पर इस तरह का संदेश नहीं आएगा। कारण है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम को फिलहाल रोकने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक कुछ जरूरी रिव्यू और सुधार के बाद इसे फिर से शुरू किया जाएगा।

क्या थी NDMA की एसएमएस सर्विस

बीते दिनों एनडीएमए ने लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से आगाह करने के लिए एक सेवा शुरू की थी। इसके तहत लोगों के मोबाइल फोन पर एक साथ जोरदार अलार्म बजता था और साथ ही संदेश भी फ्लैश होता था। यह सामान्य संदेश से एकदम अलग होता था। किसी आपातकालीन संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए ही इसका इस्तेमाल किया जाता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चीनी सॉफ्टवेयर से चोरी के मोबाइल करता था अनलॉक, पुलिस ने किया गैंग का पर्दाफाश

क्या है सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस

सरकार ने मई में ही इस सेवा को शुरू किया था। इसके तहत लोगों को अलर्ट किया जाता था। सेवा शुरू होने के बाद कई बार लोगों के पास आंधी या मूसलाधार बारिश के अलर्ट आए। उत्तर भारत में तूफान से पहले भी लोगों के फोन बजने लगे। यह सेवा में तेज अलार्म इसलिए बजता है ताकि आपका ध्यान तुरंत उस संदेश की ओर चला जाए और आप सतर्क हो जाएं।

क्यों सस्पेंड कर दी गई सेवा

अब सवाल है कि एनडीएमए ने इस सेवा को अस्थायी तौर पर बंद क्यों की। इसकी कोई पुख्ता वजह आधिकारिक तौर पर तो नहीं बताई गई है लेकिन जानकारों का कहना है कि कुछ एजेंसियां साथ मिलकर इस तकनीक को और सटीक बनाने और इसकी समीक्षा कर रही हैं। ऐसे में कुछ समय में इसे फिर से शुरू किया जा सकता है। इस सेवा में कुछ सुधार भी हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! साइबर ठगों की पैसे मंगाने की नई तरकीब, गेमिंग ऐप में बनाए क्यूआर कोड

इस सेवा की क्या है खासियत

इस सेवा की सबसे बड़ी खासियत तो यह है कि बिना इंटरनेट के भी यह अलर्ट आपके मोबाइल पर आ जाताहै। इसके अलावा ब्रॉडकास्ट मेसेज तुरंत आपके फोन में पहुंचता है। इसमें देर नहीं लगती है। इस मेसेज का अलर्ट भी काफी जोर से बजता है जो कि तुरंत ध्यान खींचता है। इसके अलावा यह सिर्फ उस लोकेशन पर ही संदेश भेजता है जहां खतरे का अंदेशा होता है। इस तकनीक को C-DOT यानी सेंटर फॉर डिवेलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स और गृह मंत्रालय ने मिलकर तैयार किया है।