DK Shivakumar submitted letter Karnataka Governor Thaawarchand Gehlot staking claim to form government कर्नाटक के राज्यपाल से मिले डीके शिवकुमार, सरकार बनाने का पेश किया दावा; पूरी डिटेल, India News in Hindi - Hindustan
More

कर्नाटक के राज्यपाल से मिले डीके शिवकुमार, सरकार बनाने का पेश किया दावा; पूरी डिटेल

शिवकुमार ने एक्स पर लिखा, ‘आज हुई सीएलपी बैठक में कांग्रेस विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर मुझे गर्व है। मैंने माननीय राज्यपाल से मुलाकात की और कर्नाटक में सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया।’

Sat, 30 May 2026 10:53 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
कर्नाटक के राज्यपाल से मिले डीके शिवकुमार, सरकार बनाने का पेश किया दावा; पूरी डिटेल

डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। यह कदम शनिवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उठाया गया है। यह घटनाक्रम सिद्धारमैया के 28 मई को इस्तीफा देने के बाद आया है। सिद्धारमैया ने कहा था कि उनका इस्तीफा स्वैच्छिक है और यह पार्टी हाई कमांड के सुझाव पर दिया गया है। सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद राज्यपाल गहलोत ने तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद को भंग कर दिया। हालांकि, वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री के रूप में जारी रखने को कहा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब गांधी नहीं, PM मोदी; भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री

राज्यपाल गहलोत ने पूर्व उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया। शपथ ग्रहण समारोह 3 जून को दोपहर 4:05 बजे बेंगलुरु के लोक भवन में आयोजित होगा। गवर्नर को पत्र सौंपने के बाद डीके शिवकुमार ने एक्स पर लिखा, 'विधानसौधा में आज हुई सीएलपी बैठक में कांग्रेस विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर मुझे गर्व है। मैंने माननीय राज्यपाल से मुलाकात की और कर्नाटक में सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया। हम राज्य के लोगों की सेवा समर्पण, निष्ठा और उद्देश्यपूर्ण भावना से करते रहेंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

राज्यपाल से मिलने के बाद क्या बोले डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार ने सभी पार्टी नेताओं और विधायकों को धन्यवाद देते हुए कहा, 'आज हुई बैठक में मुझे कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने पर सभी पार्टी नेताओं और विधायकों का हार्दिक धन्यवाद। सिद्धारमैया जी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ गवर्नर थावरचंद गहलोत से मिलकर हमने सरकार बनाने का दावा किया। हमारी सरकार कर्नाटक की महान जनता के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण समर्पण से काम करेगी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमले के बाद अभिषेक की हालत गंभीर?स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंचे ममता बनर्जी के भतीजे

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को घोषणा की कि डीके शिवकुमार 3 जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वेणुगोपाल ने कहा, 'सीएलपी ने सर्वसम्मति से डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना है। अब वे राजभवन जाकर मुख्यमंत्री के रूप में दावा पेश करेंगे और 3 जून की शाम को अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।' उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस हाई कमांड ने डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव दिया था। सिद्धारमैया जी ने उनका नाम प्रस्तावित किया और डॉ. जी. परमेश्वर ने इसका समर्थन किया। सीएलपी ने सर्वसम्मति से इसे स्वीकार कर लिया।