Rahul Gandhi on Abhishek Banerjee Attack Says Vile Face of BJP Politics of Retaliation अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की..., India News in Hindi - Hindustan
More

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि यह भाजपा की बदले की राजनीति का घिनौना रूप है। राजनीतिक मतभेद कभी हिंसा का कारण नहीं बन सकते। अभिषेक जी, मेरी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं। आप जल्द स्वस्थ हों।

Sat, 30 May 2026 10:26 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की नेता विपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निंदा की है और कहा कि यह भाजपा की बदले की राजनीति का घिनौना रूप है। उन्होंने सोनारपुर में हुए अभिषेक पर हमले को बेहद ही निंदनीय बताया है। राहुल ने कहा, ''एक सांसद पर हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं - यह उस जनता पर है जिसने उन्हें चुना, और उस लोकतंत्र पर है जो हम सबकी साझी विरासत है।'' अभिषेक बनर्जी पर हमला किया गया और अंडे भी फेंके गए। साथ ही, चोर-चोर के नारे लगे।

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ''यह भाजपा की बदले की राजनीति का घिनौना रूप है। राजनीतिक मतभेद कभी हिंसा का कारण नहीं बन सकते। केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार - दोनों दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करें, और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी जन-प्रतिनिधि, किसी भी दल का हो, अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित न रहे। अभिषेक जी, मेरी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं। आप जल्द स्वस्थ हों।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमले के बाद अभिषेक की हालत गंभीर?स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंचे ममता बनर्जी के भतीजे

पुलिस के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शनिवार को सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने गए थे, तभी स्थानीय लोगों ने उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की। अज्ञात लोगों ने सांसद पर पत्थर, जूते व अंडे फेंके और 'चोर, चोर' चिल्लाते हुए उन पर लात-घूंसे बरसाने की कोशिश भी की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने गए सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए भयावह हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'हेलमेट नहीं पहनता तो मेरे सिर के दो टुकड़े हो जाते', हमले के बाद बोले अभिषेक

'सभी विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार'

उन्होंने कहा, "एक प्रमुख विपक्षी नेता को जानबूझकर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा न देना भाजपा की प्रतिशोध और उत्पीड़न की राजनीति का स्पष्ट प्रमाण है।" खरगे ने 'एक्स' पर कहा कि केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार को सभी विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और ऐसे हमलों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीतिक मतभेद किसी भी प्रकार की हिंसा को कभी भी उचित नहीं ठहरा सकते। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि बनर्जी पर हुआ 'चौंकाने वाला हमला' बेहद निंदनीय है और यह 'भाजपा की नफरत व हिंसा की राजनीति' का स्पष्ट उदाहरण है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंडिया गठबंधन फिर भरेगा हुंकार; 6 जून को बड़ी बैठक, राहुल ने ममता से बातचीत की

'हिंसा कभी सहारा नहीं होनी चाहिए'

वेणुगोपाल ने 'एक्स' पर कहा, "पश्चिम बंगाल पुलिस की अनुपस्थिति जानबूझकर सुरक्षा हटाने की ओर इशारा करती है, जबकि सुरक्षा हमेशा सुनिश्चित की जानी चाहिए। विपक्षी नेताओं को स्वतंत्र रूप से जनसंपर्क की अनुमति दी जानी चाहिए और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में हिंसा कभी सहारा नहीं होनी चाहिए।" लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने भी अभिषेक बनर्जी पर हुए 'हमले' की निंदा की और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने गए सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए इस भयावह हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं।"