कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को हमें सौंप दें, US से बोले जयशंकर? क्या है सच्चाई
PIB यानी प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो ने साफ किया है कि यह वीडियो झूठा है और AI की मदद से बनाया गया है। पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार, 'प्रोपेगैंडा चलाने वाले अकाउंट्स सोशल मीडिया पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर का एक डिजिटली एडिटेड वीडियो वायरल कर रहे हैं।

CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी का मुद्दा चर्चा में है। इसके खिलाफ याचिका सुप्रीम कोर्ट में भी दाखिल हुई है। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने पार्टी के नेताओं को भारत को सौंपने की बात कही है। हालांकि, जब पड़ताल की गई तो मामला कुछ और ही निकला। पता चला की वीडियो AI की मदद से बनाया गया था और झूठा था। वायरल वीडियो में क्या था? आइए जानते हैं।
वायरल वीडियो में क्या है
X पर The Whistle Blower नाम की प्रोफाइल से एक वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो के अनुसार, 'आज जब मैं मार्को रुबियो का सम्मान के साथ स्वागत कर रहा हूं, तो मुझे एक अनुरोध भी सामने रखना है। अमेरिका में कुछ गैर राज्य तत्व अमेरिका का इस्तेमाल भारत विरोधी आंदोलनों के लॉन्च प्लेटफॉर्म के रूप में कर रहे हैं। इसका सबसे हालिया उदाहरण कॉकरोच जनता पार्टी है। मैं अमेरिका से कभी यह उम्मीद नहीं करता कि वह अभिजीत दिपके जैसे व्यक्तियों को अपने यहां पनाह दे, जिनके संबंध ईरान के अयातुल्ला शासन से हैं और जो उनकी ओर से अभियान चला रहे हैं।'
आगे सुना जा सकता है, ‘जहां एक तरफ भारत अमेरिका और इजरायल के प्रति वफादार रहा और हमने ईरान के साथ अपने संबंधों को छोड़ दिया, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका कॉकरोच जनता पार्टी की मेजबानी करता रहा। मैं माननीय राष्ट्रपति ट्रंप से अनुरोध करना चाहता हूं कि वे कॉकरोच जनता पार्टी के मौजूदा नेतृत्व को भारत को सौंप दें क्योंकि वे ईरान और पाकिस्तान के प्रॉक्सिस के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें भारत के हवाले किया जाना चाहिए।’
AI से बनाया था जयशंकर का वीडियो
PIB यानी प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो ने साफ किया है कि यह वीडियो झूठा है और AI की मदद से बनाया गया है। पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार, 'प्रोपेगैंडा चलाने वाले अकाउंट्स सोशल मीडिया पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर का एक डिजिटली एडिटेड वीडियो वायरल कर रहे हैं। इस वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कॉकरोच जनता पार्टी के संचालकों को भारत को सौंपने का अनुरोध किया है, क्योंकि वे भारत-विरोधी आंदोलनों के लिए अमेरिका की जमीन का इस्तेमाल कर रहे हैं।'
आगे जानकारी दी गई, 'यह वीडियो फेक है और एआई की मदद से बनाया गया है।' सीजेपी एक व्यंग्यात्मक डिजिटल मंच है जो हाल में सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहा है।




साइन इन