Congress Seeks Rajya Sabha Seat from Vijay What is TVK Plan in Tamil nadu तमिलनाडु में कांग्रेस ने विजय से कर दी राज्यसभा सीट की डिमांड, TVK का क्या है प्लान?, India News in Hindi - Hindustan
More

तमिलनाडु में कांग्रेस ने विजय से कर दी राज्यसभा सीट की डिमांड, TVK का क्या है प्लान?

TVK इस चुनाव के जरिए राज्यसभा में भी एंट्री लेने की तैयारी में है। हालांकि अब सरकार बनाने में मदद करने वाली कांग्रेस ने इस सीट पर अपना दावा ठोककर विजय के सामने एक धर्मसंकट की स्थिति पैदा कर दी है।

Fri, 29 May 2026 09:09 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
तमिलनाडु में कांग्रेस ने विजय से कर दी राज्यसभा सीट की डिमांड, TVK का क्या है प्लान?

तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद थलपति विजय राजनीति में भी सुपरस्टार बन गए। बंपर सीटें जीतने के बाद विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। अब विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) राज्यसभा में एंट्री लेने की तैयारी में हैं। हालांकि इस योजना में साथी दल कांग्रेस रुकावट पैदा कर सकती है। दरअसल टीवीके सरकार में 5 विधायकों के साथ गठबंधन करने वाली कांग्रेस ने विजय के सामने इस राज्यसभा सीट की मांग रख दी है।

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने राज्यसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने टीवीके नेतृत्व को पार्टी की इस इच्छा से अवगत करा दिया है। यह इसलिए दिलचस्प है क्योंकि इस इकलौती सीट पर होने वाले चुनावों के जरिए TVK संसद में डेब्यू करने की तैयारी में थी। हालांकि अब कांग्रेस ने अब इस सीट पर अपना दावा ठोककर विजय के सामने धर्मसंकट की स्थिति पैदा कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय थलापति का CM की कुर्सी पर पहली बार बैठकर कैसा लगा?अर्जुन सरजा ने किया रिवील

गौरतलब है कि अन्नाद्रमुक के राज्यसभा सांसद के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई है। AIADMK विधायक ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए यह सीट छोड़ी थी। इसके बाद इस पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इस सीट पर अभी 2 साल का कार्यकाल अभी बचा हुआ है।

किसे मिलेगा मौका?

सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु की इस इकलौती राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस की तरफ से संभावित उम्मीदवारों की सूची में प्रवीन चक्रवर्ती का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। प्रवीन चक्रवर्ती AICC के टेक्नोलॉजी और डेटा सेल के अध्यक्ष हैं और उन्हें राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता है। चक्रवर्ती और लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर ही कांग्रेस के वे शुरुआती नेता थे जिन्होंने चुनाव से पहले टीवीके और कांग्रेस के गठबंधन की वकालत की थी। इसके अलावा तमिलनाडु के कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वपेरुन्थगई भी इस सीट के लिए बड़े दावेदार माने जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली दौरा कर लौट गए CM विजय, राहुल-सोनिया से नहीं की मुलाकात; वापस आएंगे?

कांग्रेस नेताओं से नहीं मिले विजय

कांग्रेस की राज्यसभा डिमांड की यह खबर ऐसे समय में आई है कि जब हाल ही में दिल्ली पहुंचे विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर चेन्नई लौट गए हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं की, जो चर्चा में है। हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि विजय की अगले महीने फिर दिल्ली आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु में CM विजय का जलवा, अब राज्यसभा में भी एंट्री लेगी थलापति की TVK

विजय का क्या है प्लान?

कांग्रेस इस समय विजय से जल्द से जल्द अच्छी डील हासिल करने की फिराक में है। जानकारों की मानें तो पर्दे के पीछे टीवीके भी अपनी चाल चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, विजय की पार्टी अन्नाद्रमुक के कुछ बागी विधायकों को इस्तीफा दिलाकर उन्हें TVK से उपचुनाव लड़ाने की तैयारी में है। इससे विधानसभा में टीवीके को अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल हो जाएगा और उसे कांग्रेस जैसे सहयोगियों के दबाव में नहीं रहना पड़ेगा