Cockroach Janata Party X Account Banned made after CJI Surya Kant Statement कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बैन, CJI सूर्यकांत के बयान से मचा था बवाल, India News in Hindi - Hindustan
More

कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बैन, CJI सूर्यकांत के बयान से मचा था बवाल

कॉकरोच जनता पार्टी देश के मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत के एक बयान पर हुए बवाल के बाद बनाई गई थी। CJI ने देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना कथित तौर पर कॉकरोच से कर दी थी।

Thu, 21 May 2026 12:48 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बैन, CJI सूर्यकांत के बयान से मचा था बवाल

मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत के एक बयान से मचे बवाल के बाद बनी कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बैन कर दिया गया है। दरअसल CJI सूर्यकांत ने बीते सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना कथित तौर पर कॉकरोच से कर दी थी। उनके बवाल बढ़ने के बाद इस बयान पर सफाई भी दी थी। हालांकि युवाओं ने इस बयान का कड़ा विरोध किया और इसी कड़ी में कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत की गई थी। मजाक मजाक में शुरू की गई इस पार्टी के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर बन गए थे।

लेकिन अब पार्टी का एक्स अकाउंट भारत में बैन हो गया है। हालांकि जानकारी के मुताबिक पार्टी का इंस्टाग्राम पेज अब भी दिखाई दे रहा है। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी के पेज ने गुरुवार को ही फॉलोअर्स के मामले में भाजपा को पीछे छोड़ दिया था। इंस्टाग्राम पर पार्टी के पेज के 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं बीजेपी के 87 लाख फॉलोअर्स हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अबकी बार 10 मिलियन पार', कॉकरोच जनता पार्टी ने भाजपा को पछाड़ा; क्या है मांगें?

भड़के अभिजीत दिपके

एक्स अकाउंट बंद होने पर इसके फाउंडर अभिजीत दिपके भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा है कि जिसका डर था वही हुआ है और उनके पेज को बैन कर दिया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, “जिसका डर था वही हुआ। पहले उन्होंने हमारे अकाउंट को हैक करने की कोशिश की जब ये नहीं हुआ तो उन्होंने इसे बैन कर दिया है। हमारा एक्स का ऑफिशियल अकाउंट इस वक्त भारत में दिखाई नहीं दे रहा है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके, कैसे AAP से रहा है कनेक्शन

उन्होंने युवाओं से इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि आप लोग ये आवाज उठाएं कि आखिर इसे क्यों बैन किया गया है। इस पर ऐसा क्या लिखा था। हम सिर्फ सरकार से एकाउंटेबिलिटी मांग रहे थे। हमने कोई गलत चीज नहीं लिखी थी। और बदले में इन्होंने हमारा अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया। ये कहां की डेमोक्रेसी है। मैं चाहता हूं आप सब ये सवाल पूछें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह, एक्टिविस्ट बन करते हैं सिस्टम पर हमला; भड़क गए CJI

क्या बोले थे CJI सूर्यकांत?

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब CJI ने बेरोजगार युवाओं पर एक टिप्पणी की थी। उन्होंने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा था, ''कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जिन्हें न कोई रोजगार मिलता है और न ही किसी पेशे में उनका कोई स्थान होता है। उनमें से कुछ मीडिया के क्षेत्र में जाते हैं, कुछ सोशल मीडिया कार्यकर्ता बनते हैं, कुछ RTI कार्यकर्ता बनते हैं और फिर वे हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं।'' यह बयान तुरंत सुर्खियों में आ गया और लोग नाराजगी जाहिर करने लगे। हालांकि CJI ने अगले दिन ही एक बयान जारी कर कहा कि वह ये बात सिर्फ फर्जी डिग्रीधारकों के लिए कह रहे थे और उनका इरादा युवाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।