CM Vijay Thalapathy in trouble AMMK chief makes serious allegations says will demand CBI probe मुख्यमंत्री बनते ही संकट में घिर गए थलापति विजय, 'खरीद-फरोख्त' पर CBI जांच वाली धमकी, India News in Hindi - Hindustan
More

मुख्यमंत्री बनते ही संकट में घिर गए थलापति विजय, 'खरीद-फरोख्त' पर CBI जांच वाली धमकी

तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय थलापति और उनकी पार्टी TVK के ऊपर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। AMMK चीफ दिनाकरन ने आरोप लगाया है कि पार्टी ने हॉर्स ट्रेडिंग की है। उन्होंने कहा कि अगर टीवीके ने उनके पूर्व विधायक कामराज को मंत्री पद दिया, तो वह इस हॉर्स ट्रेडिंग की CBI जांच की मांग करेंगे।

Sun, 17 May 2026 04:14 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
मुख्यमंत्री बनते ही संकट में घिर गए थलापति विजय, 'खरीद-फरोख्त' पर CBI जांच वाली धमकी

CM Vijay Thalapathy: तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद सत्ता में आए विजय थलापति और उनकी पार्टी के ऊपर गंभीर आरोप लग रहे हैं। तमिलनाडु की क्षेत्रीय पार्टी अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) प्रमुख दिनाकरन ने विजय और उनकी पार्टी के ऊपर हॉर्स ट्रेडिंग (विधायकों की खरीद-फरोख्त) के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु की सत्ता हासिल करने के लिए तमिलगा वेट्री कझगम ने हॉर्स ट्रेडिंग की है। उन्होंने कहा कि अगर विजय ने एएमएमके से गए विधायक को मंत्री पद दिया, तो फिर वह इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे।

तिरुचिरापल्ली में मीडिया से बात करते हुए दिनाकरन ने विजय और उनकी पार्टी की पूरी राजनीति पर ही सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि टीवीके की पूरी राजनीति ही हॉर्स ट्रेडिंग पर आधारित है। उन्होंने सीएम विजय पर तंज कसते हुए कहा, "विजय कहते हैं कि वह घोड़े की रफ्तार से काम करेंगे, लेकिन उन्होंने घोड़ा ही मोलभाव करके खरीदा है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं तो चौंक ही गया, विजय के मुख्यमंत्री बनने पर बोले रजनीकांत, कमल हासन पर तंज
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु CM बने फिल्मी साथी विजय से मिले कमल हासन, सामने रख दीं 6 मांगें

दरअसल, यह पूरा मामला विजय और उनकी सरकार द्वारा पास किए गए फ्लोर टेस्ट के दौरान का है। AMMK ने तमिलनाडु विधानसभा में एक सीट हासिल की थी। लेकिन फ्लोर टेस्ट के पहले ही उसके एकमात्र विधायक एस. कामराज ने विजय की पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। इसके बाद पार्टी ने अपने एकमात्र विधायक को निष्कासित कर दिया। विधायक के ऊपर कार्यवाही की मांग करते हुए पार्टी प्रमुख ने कहा कि था राजनीतिक दल में केवल पार्टी प्रमुख को ही चीफ व्हिप जारी करने का अधिकार होता है।

AMMK के अलावा मुख्य विपक्षी दल डीएमके ने भी विजय की पार्टी के ऊपर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया। डीएमके नेता एसएस शिवशंक ने शनिवार को टीवीके पर एआई़डीएमके और एएमएमके के विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विजय की सरकार कुछ ही दिनों की मेहमान है। मीडिया से बात करते हुए डीएमके नेता ने कहा कि लगातार विरोध और राजनीतिक अहंकार ही टीवीके और विजय के पतन का कारण बनेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केरल में सतीशन कैबिनेट तैयार! चेन्निथला समेत इन नेताओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु CM विजय ने किया विभागों का बंटवारा, किसको क्या मिला; देखें लिस्ट

रील बनाकर नहीं चलती सरकार: दिनाकरन

अभिनेता से मुख बने विजय थलापति के ऊपर विपक्ष पहले से ही रील बनाम रियल का हमला करता रहा है। अब इन हमलों में एक कदम आगे बढ़ते हुए दिनाकरन ने विजय के मंत्रियों के ऊपर भी हमला बोला। दिनाकरन ने कहा कि टीवीके के मंत्रियों के खिलाफ पहले से ही कई शिकायतें सामने आ रही हैं। रील्स के जरिए शासन नहीं चलाया जा सकता। इन लोगों को जल्दी ही हकीकत समझ में आ जाएगी।

एआईएडीएमके के कई विधायकों विजय को समर्थन देने के सवाल पर भी दिनाकरन ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कोई भी पार्टी खत्म नहीं होती है। उन्होंने याद दिलाया की एम जी रामचंद्रन के समय में भी पार्टी में आंतरिक मतभेद रहे हैं लेकिन बाद में पार्टी मजबूत होकर सामने आई थी।

गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में विजय की पार्टी टीवीके ने ऐतिहासिक 108 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन वह बहुमत के आंकड़े से दूर रहे। ऐसे में पार्टी ने कांग्रेस के अलावा अन्य छोटी-छोटी पार्टियों का भी समर्थन हासिल किया। लेकिन विवाद तब बढ़ना शुरू हो गया, जब एएमएमके के एकमात्र विधायक का एक वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद एसएस कामराज नामक विधायक ने विजय को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। कभी बहुमत के लिए तरसते दिख रहे विजय ने फ्लोर टेस्ट 144 विधायकों के साथ पास किया। एआईएडीएमके के 25 विधायकों ने विजय को खुलेआम समर्थन दिया। इसके बाद से ही लगातार विजय और उनकी पार्टी के ऊपर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लग रहे हैं।