मैं तो चौंक ही गया, विजय के मुख्यमंत्री बनने पर बोले रजनीकांत, कमल हासन पर कर दिया तंज
फिल्म स्टार रजनीकांत ने कहा कि उन्हें जब पता चला कि टीवीके चीफ विजय मुख्यमंत्री बन रहे हैं तो वह चौंक गए। उन्होंने कहा, मुझे उनसे कोई जलन नहीं है बल्कि इसलिए मैं हैरान रह गया क्योंकि उनके और मेरे बीच लंबा एज गैप है।

ऐक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय के मुख्यमंत्री बनने पर सुपर स्टार रजनीकांत ने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि विजय के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनकर वह हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह कतई नहीं है कि उन्हें विजय से कोई जलन है बल्कि कारण यह है कि दोनों की उम्र के बीच 28 साल का अंतर है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के दो प्रमुख दल एआईएडीएमके और डीएमके दोनों को पिछाड़कर सबसे आगे निकल जाना बहुत ही आश्चर्यजनक है। विजय ने अपने पैरों पर खेड़े होकर पहचान बनाई है।
रजनीकांत ने कहा, मैं राजनीति में नहीं हूं, काफी समय से इससे दूर हूं, मुझे उनसे जलन नही, हमारे बीच 28 वर्षों का जेनरेशन गैप है। उन्होंने कहा, हां, अगर कमल हसल CM बनते तो हो सकता था कि ईर्ष्या होती। हालांकि तब भी ऐसा नहीं कुछ भी नहीं है। रजनीकांत ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मिलने गए थे। उन्होंने कहा, मैं यह प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए की है ताताकि मेरे बारे में हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर जवाब नहीं दूंगा तो लोग गलत को ही सही मान लेंगे।
चुनाव परिणाम के बाद एमके स्टालिन से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी दोस्ती व्यक्तिगत है और उनका कुलथुर से हार जाना मेरे लिए दुकद है। उन्होंने कहा,मैं कोई निम्न स्तर का व्यक्ति नहीं हूं जो कि बेवजह की बातों पर भी टिप्पणी करता रहूं.
रजनीकांत के मुख्यमंत्री बनने पर अपनी प्रतिक्रियाओँ को लेकर उन्होंने कहा, कई लोगों का कनहा है कि मैंने विजय को बधाई नहीं दी। उन्होंने कहा, परिणाम आने के तुरंत बाद मैंने बधाई दी थी। अब मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में मुझे किसी से कोई जलन भी नहीं है। जिसके भाग्य में जो कुछ लिखा है. उसे मिलकर रहेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सी जोसेफ विजय ऐक्शन मोड में हैं और कई घोषणाएँ कर चुके हैं। उन्होंने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया है।




साइन इन