कल सिर्फ 55 मिनट तक टहला और सुबह तक... दिल्ली पलूशन पर CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी
दिल्ली में एयर पलूशन की वजह से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है। इस बीच, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा है कि मैं सिर्फ टहलता हूं, लेकिन अब यह भी मुश्किल हो रहा है। कल मैं 55 मिनट तक चला और सुबह तक मुझे दिक्कत हुई।

दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से एयर पलूशन की मार पड़ रही है। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। अब खुद सीजेआई सूर्यकांत ने इसको लेकर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि वे सिर्फ 55 मिनट तक ही टहलें, लेकिन इसकी वजह से सुबह तक दिक्कत होती रही। उन्होंने कहा कि एयर पलूशन की वजह से दिल्ली में बाहर टहलना मुश्किल हो गया है।
लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, एसआईआर की सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट राकेश द्विवेदी ने खराब सेहत की वजह से छूट मांगी। इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि क्या उनकी सेहत की वजह से दिल्ली के मौसम से जुड़ी हुई है, जिसपर एडवोकेट द्विवेदी ने हां कहा। इसके बाद सीजेआई ने कहा, ''मैं सिर्फ टहलता हूं, लेकिन अब यह भी मुश्किल हो रहा है। कल मैं 55 मिनट तक चला और सुबह तक मुझे दिक्कत हुई।''
सीजेआई के इस कमेंट पर वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भी सहमति दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी टहलने जाना बंद कर दिया है। सिब्बल ने कहा, ''हमारी उम्र में इस खराब हवा में सांस लेना...।'' इस पर द्विवेदी ने कहा कि उनकी सेहत वॉकिंग पर जाने के बाद से दिक्कत हुई है। सीजेआई ने इस दौरान कहा कि शाम को वॉक करना ठीक हो सकता है, लेकिन इस पर सिब्बल ने कहा कि नहीं शाम को भी एक्यूआई लेवल 350 तक रहता ही है।
एडवोकेट द्विवेदी ने सीजेआई से वर्चुअल तरीके से सुनवाई करने के लिए कहा। सिब्बल ने भी इस पर सहमति दिखाई। इसके बाद सीजेआई ने कहा कि बार से बात करने के बाद वे इस पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा, ''अगर इस तरह का कोई फैसला लेना होगा तो बार को विश्वास में लेना होगा। अगर बार ऐसा सोचता है तो एक यूनिफॉर्म नियम होना चाहिए। अगर बार कोई इसको लेकर प्रपोजल देता है तो उस पर विचार करने के लिए हम तैयार हैं।''




साइन इन