Can Chief Minister Siddaramaiah resign without the Governor What happens next in Karnataka क्या बगैर राज्यपाल इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया? अब कर्नाटक में क्या होगा, India News in Hindi - Hindustan
More

क्या बगैर राज्यपाल इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया? अब कर्नाटक में क्या होगा

जब लोक भवन के एक शीर्ष अधिकारी से पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है, तो उन्होंने कहा, 'राज्यपाल यहां नहीं हैं। ऐसी कोई जानकारी नहीं है। अभी तक ऐसा कोई संदेश या सूचना नहीं आई है।' उनके अनुसार राज्यपाल के लौटने के बाद सिद्धरमैया उनसे मिल सकेंगे।

Thu, 28 May 2026 11:18 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या बगैर राज्यपाल इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया? अब कर्नाटक में क्या होगा

कर्नाटक में सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना तय माना जा रहा है। हालांकि, खास बात है कि राजधानी बेंगलुरु में अभी राज्यपाल थावरचंज गहलोत मौजूद नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस दिग्गज इस्तीफा आधिकारिक रूप से दे सकेंगे। वहीं, लोक भवन का कहना है कि अब तक सिद्धारमैया की तरफ से राज्यपाल से मिलने समय नहीं मांगा गया है।

इंदौर में हैं राज्यपाल

पीटीआई भाषा के अनुसार, गुरुवार को लोक भवन के अधिकारियों ने कहा कि सिद्धरमैया ने अभी तक राज्यपाल गहलोत से मिलने का समय नहीं मांगा है। यह बयान उस खबर के एक दिन बाद आया जब बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के शीर्ष सूत्रों ने कहा था कि सिद्धरमैया ने गुरुवार को गहलोत से मिलने का समय मांगा है। लोक भवन के अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल गहलोत इस समय मध्यप्रदेश के अपने गृह नगर इंदौर में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ताजपोशी से पहले आशीर्वाद! DK ने छुए सिद्धारमैया के पैर, आज इस्तीफा देंगे सीएम

जब लोक भवन के एक शीर्ष अधिकारी से पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है, तो उन्होंने कहा, 'राज्यपाल यहां नहीं हैं। ऐसी कोई जानकारी नहीं है। अभी तक ऐसा कोई संदेश या सूचना नहीं आई है।' उनके अनुसार राज्यपाल के लौटने के बाद सिद्धरमैया उनसे मिल सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्नाटक में नहीं हैं राज्यपाल, CM सस्पेंस के बीच अर्जेंट फ्लाइट लेकर निकले; अब?

क्या बगैर राज्यपाल दे सकेंगे इस्तीफा

इस सवाल पर कि क्या मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा लोक भवन सचिव को सौंप सकते हैं, तो अधिकारी ने कहा कि अगर सिद्धरमैया चाहें तो ऐसा कर सकते हैं। क्या यह राज्यपाल को सीधे सौंपने जितना ही मान्य होगा, अधिकारी ने कहा, 'हां। फिर जब राज्यपाल आएंगे तो वह इसकी पुष्टि करेंगे। प्रक्रिया के अनुसार राज्यपाल उन्हें व्यक्तिगत रूप से आकर इस्तीफा सौंपने के लिए भी कह सकते हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस्तीफे से पहले सिद्धारमैया का सियासी दांव! जाति जनगणना वाली रिपोर्ट कर ली मंजूर

दोपहर में देंगे इस्तीफा

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि विधायकों के साथ हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग में सिद्धारमैया ने इस्तीफा का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह लंच के बाद इस्तीफा दे सकते हैं। खबरें हैं कि दोपहर 3 बजे कांग्रेस दिग्गज पद छोड़ने की घोषणा कर सकते हैं। इधर, संभावनाएं तेज हो गईं हैं कि उनके बाद उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कमान संभाल सकते हैं। खास बात है कि गुरुवार सुबह बैठक में पहुंचे शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए थे। साथ ही तस्वीरों में उन्हें आशीर्वाद लेते देखा गया था।

हालांकि, इसे लेकर कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। कहा जा रहा है कि मई के अंत में कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।