BJP Will Win 1 Or 2 Seats In Punjab Akali Dal will out on 0 seat CM Bhagwant Mann Prediction In Writing अकाली दल हो जाएगा जीरो पर आउट, BJP को मिलेंगी इतनी सीटें? CM भगवंत मान ने लिखकर की भविष्यवाणी, India News in Hindi - Hindustan
More

अकाली दल हो जाएगा जीरो पर आउट, BJP को मिलेंगी इतनी सीटें? CM भगवंत मान ने लिखकर की भविष्यवाणी

भगवंत मान ने भविष्यवाणी की कि BJP पठानकोट इलाके में सिर्फ एक या दो सीटें ही जीत पाएगी। उन्होंने कहा कि जहाँ तक कांग्रेस की बात है, वो भाजपा से बेहतर करेगी लेकिन दहाई अंकों वाली संख्या पार नहीं कर पाएगी।

Mon, 25 May 2026 08:18 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अकाली दल हो जाएगा जीरो पर आउट, BJP को मिलेंगी इतनी सीटें? CM भगवंत मान ने लिखकर की भविष्यवाणी

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इस बीच, वहां के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखकर भविष्यवाणी की है कि 2027 के विधानसभा चुनावों में BJP और कांग्रेस, दोनों ही 10 सीटों का आंकड़ा मुश्किल से ही पार कर पाएंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कांग्रेस का प्रदर्शन BJP से बेहतर रहेगा। NDTV को दिए एक खास इंटरव्यू में भगवंत मान ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल जीरो सीट पर आउट हो जाएगी।

इंटरव्यू के दौरान मुख्यमंत्री मान ने एक कागज पर अपनी भविष्यवाणी लिखकर दी और उस पर दस्तखत भी किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ताधारी BJP पठानकोट इलाके में सिर्फ़ एक या दो सीटें ही जीत पाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर कहा कि जहाँ तक कांग्रेस की बात है, वो भी सिमटकर अब एक अंक वाली संख्या पर आ जाएगी और दहाई का आंकड़ा पार नहीं करेगी। उन्होंने कहा, ठकांग्रेस एक से लेकर नौ सीटें जीत पाएगी। अगर इससे भी कम सीटें आईं, तो उनका शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब में टारगेट किलिंग? अमृतसर में बीच सड़क पर ASI की गोली मारकर हत्या

मैं लोगों के बीच रहता हूँ

जब मान से बंगाल चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने वाली BJP के स्ट्राइक रेट पर पूछा गया तो उन्होंने इस पर अपनी लिखित भविष्यवाणी कर दी कि भाजपा एक या दो सीटें ही जीत पाएगी।। जब उनसे इसके कारण के बारे में पूछा गया, तो मान ने कहा, “मुझे ऐसा क्यों लगता है कि ऐसा ही होगा? क्योंकि मैं लोगों के बीच रहता हूँ। इसे लिखकर रख लीजिए।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी? गद्दार कहे जाने पर भड़के हरभजन सिंह

भाजपा पर पंजाब विरोधी

जब उनसे पूछा गया कि आपकी आम आदमी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी तो उन्होंने बिना कोई नंबर बताए कहा कि जितनी सीटें बच गईं हैं, वो सभी उनकी पार्टी के पास जाएगी। लगे हाथ उन्होंने भाजपा पर पंजाब विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा जहां भी चुनाव लड़ती है, वहां हिसा करवाती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जनता के बीच नहीं गई है। अगर वो पंजाब के गांवों में जाएगी तो उसे समझ में आ जाएगा कि माहौल क्या है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रवेश वर्मा ने AAP के सौरभ भारद्वाज पर दर्ज कराया मानहानि केस, अब क्या मामला?

2022 में 117 में 92 पर आप की जीत

बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) 117 में से 92 सीटों पर जबरदस्त जीत हासिल की थी, जबकि सत्ताधारी ​​कांग्रेस जो 2017 में 77 सीटें जीती थीं, 2022 में फिसलकर 18 सीटों पर रह गई थी। उसके कई नेताओं को करारी हार का सामना करना पड़ा था। उनमें तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल थे, जिन्होंने दो सीटों चमकौर साहिब और भदौड़ से चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों ही जगह हार गए थे। उस साल भाजपा ने दो सीटें जीती थीं।