Bengaluru Techie Stabs Married Lover she was Mother Of two children FIR registered 25 साल के प्रेमी ने की 33 वर्षीय प्रेमिका की हत्या; 17 बार चाकू से गोदा, दो दिन बाद मिली लाश, India News in Hindi - Hindustan
More

25 साल के प्रेमी ने की 33 वर्षीय प्रेमिका की हत्या; 17 बार चाकू से गोदा, दो दिन बाद मिली लाश

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरिनी के दूरी बनाने से यशस काफी नाराज था। गुस्से में आकर उसने 17 बार चाकू मारकर महिला की हत्या कर दी। मामला सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Mon, 9 June 2025 03:22 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
25 साल के प्रेमी ने की 33 वर्षीय प्रेमिका की हत्या; 17 बार चाकू से गोदा, दो दिन बाद मिली लाश

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां 33 वर्षीय हरिनी नाम की महिला की हत्या उसके प्रेमी ने कर दी। 25 साल का आरोपी यशस टेक प्रोफेशनल है, जिसने अपनी प्रेमिका को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना शुक्रवार देर रात ओयो होटल के कमरे में पूर्णा प्रज्ञा लेआउट में हुई, मगर इसका खुलासा 2 दिन बाद हुआ। दोनों बेंगलुरु के पश्चिमी उपनगर केंगेरी के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, हरिनी दो बच्चों की मां थी और यशस से अपनी दोस्ती खत्म करना चाहती थी। इसलिए उसने दूरी बनानी शुरू कर दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठाणे में 4 मौतों के बाद बड़ा ऐलान, मुंबई लोकल ट्रेन में लगेंगे ऑटोमैटिक दरवाजे
ये भी पढ़ें:11 मौतों के बाद शिफ्ट होगा बेंगलुरु का स्टेडियम? CM सिद्धारमैया ने क्या बताया?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरिनी के दूरी बनाने से यशस काफी नाराज था। गुस्से में आकर उसने 17 बार चाकू मारकर महिला की हत्या कर दी। मामला सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है। एक अन्य चौंकाने वाली घटना में, बेंगलुरु के अनेकल क्षेत्र में 28 वर्षीय शंकर ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी मनसा की हत्या कर दी। शंकर और मनसा हाल ही में हीलालिगे गांव में एक किराए के मकान में रहने आए थे।

पत्नी का कटा सिर थाने ले जाने वाला मामला

पुलिस के अनुसार, 3 जून की रात को शंकर काम पर गया था और उसने मनसा को सुबह लौटने की बात कही थी। लेकिन वह उसी रात लौट आया और मनसा को किसी अन्य पुरुष के साथ पाया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और मनसा घर छोड़कर चली गई। झगड़े के बाद भी दोनों के बीच तनाव बना रहा। शंकर ने गुस्से में आकर मनसा का सिर काट दिया और उसके बाद सूर्यनगर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर दिया। वह अपने साथ मनसा का कटा हुआ सिर लेकर गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जघन्य हत्याकांड की जांच चल रही है।