Bengaluru Stampede karnataka CM Siddaramaiah M Chinnaswamy Stadium to be replaced 11 बेकसूरों की मौत के बाद अब शिफ्ट होगा बेंगलुरु का स्टेडियम? सीएम सिद्धारमैया ने क्या बताया?, India News in Hindi - Hindustan
More

11 बेकसूरों की मौत के बाद अब शिफ्ट होगा बेंगलुरु का स्टेडियम? सीएम सिद्धारमैया ने क्या बताया?

बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद बेंगलुरु क्रिकेट समिति और RCB की टीम सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Mon, 9 June 2025 12:20 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
11 बेकसूरों की मौत के बाद अब शिफ्ट होगा बेंगलुरु का स्टेडियम? सीएम सिद्धारमैया ने क्या बताया?

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 4 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के बाद रविवार को कहा है कि सरकार इस स्टेडियम को कहीं और शिफ्ट कर सकती है। सिद्धारमैया ने कहा है कि सरकार इस मामले पर विचार करेगी। इसके साथ ही कर्नाटक के CM ने यह कहकर भी राजनीतिक तूफान मचा दिया है कि इस हादसे के लिए सरकार किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा है कि घटना की पूरी जिम्मेदारी कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम की है।

सिद्धारमैया ने रविवार को एक बयान में कहा, “सरकार क्रिकेट स्टेडियम को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने पर विचार करेगी। किसी भी सरकार के तहत ऐसी अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। व्यक्तिगत रूप से, इस घटना ने मुझे और सरकार को आहत किया है। इस मामले में पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। खुफिया विभाग के प्रमुख और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव को भी बदल दिया गया है। मामले को गंभीरता से लिया गया है और उचित कार्रवाई की गई है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेंगलुरु भगदड़ केस में सिद्धारमैया की बयान- मुझे दो घंटे देरी से मौत का पता लगा
ये भी पढ़ें:मुझे भी यहीं रहना है; कब्र से लिपटकर खूब रोए भगदड़ में जान गंवाने वाले के पिता
ये भी पढ़ें:बेंगलुरु भगदड़: मुश्किल में फंसी सिद्धारमैया सरकार, HC ने पूछ लिए 9 सवाल

सीएम सिद्धारमैया ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार ने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और इसलिए सरकार के लिए शर्मिंदगी जैसी कोई बात नहीं है। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर कुंभ में हुए भगदड़ का भी जिक्र दिया। उन्होंने सवाल उठाए कि क्या कुंभ मेले के दौरान लोगों की मौत होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया था।