Automatic doors for Mumbai local Railway board announce after Maharashtra local train accident Thane ठाणे में 4 लोगों की मौत के बाद रेलवे का बड़ा ऐलान, अब मुंबई लोकल ट्रेन में लगेंगे ऑटोमैटिक दरवाजे, India News in Hindi - Hindustan
More

ठाणे में 4 लोगों की मौत के बाद रेलवे का बड़ा ऐलान, अब मुंबई लोकल ट्रेन में लगेंगे ऑटोमैटिक दरवाजे

महाराष्ट्र में सोमवार सुबह एक ट्रेन से गिरने की वजह से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन में अत्याधिक भीड़ होने की वजह से यह हादसा हुआ।

Mon, 9 June 2025 01:37 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
ठाणे में 4 लोगों की मौत के बाद रेलवे का बड़ा ऐलान, अब मुंबई लोकल ट्रेन में लगेंगे ऑटोमैटिक दरवाजे

Mumbai Local Train: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह यात्रियों से भरी एक चलती ट्रेन से गिरकर कम से कम चार लोगों की जान चली गई। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में छह अन्य यात्री घायल भी हुए हैं। इस हादसे के कुछ घंटों बाद ही रेलवे बोर्ड ने बड़े ऐलान किए हैं। रेलवे के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने बताया है कि मुंबई लोकल की सभी निर्माणधीन रैंकों में ऑटोमैटिक दरवाजे लगाए जाएंगे।

अधिकारी ने सोमवार को एक बयान में कहा, "मुंबई उपनगरीय के लिए निर्माणाधीन सभी रेकों में स्वचालित दरवाजा बंद करने की सुविधा होगी। फिलहाल चल रहे सभी ट्रेनों की सभी रेकों को फिर से डिजाइन किया जाएगा और इन रेकों में दरवाजा बंद करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।”

ट्रेन से गिरे 10 लोग

वहीं ठाणे में हुए हादसे पर जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना संभवतः अधिक भीड़-भाड़ की वजह से हुई। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच से गुजरते हुए कसारा जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि व्यस्त समय के दौरान ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी और कई लोग ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े थे। अचानक चलती ट्रेन से कम से कम 10 यात्री गिर गए।

चार लोगों की मौत

अधिकारियों ने बताया कि कसारा जा रही एक अन्य ट्रेन के गार्ड ने घटना के बारे में रेलवे अधिकारियों को सूचित किया। अधिकारी ने आगे बताया कि ट्रेन से गिरे सभी यात्रियों को कलवा में एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से चार की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मरने वालों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई में बड़ा हादसा, लोकल ट्रेन से गिरकर 5 लोगों की मौत की आशंका

जांच की मांग

इस बीच ठाणे से शिवसेना के लोकसभा सांसद नरेश म्हास्के ने यात्रियों की मौत की जांच की मांग की। उन्होंने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा, ‘‘घटना के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए। यात्री कैसे गिरे... क्या वहां भीड़ थी, क्या उन्हें धक्का दिया गया, क्या कोई झगड़ा हुआ, सभी संभावित कारणों की जांच होनी चाहिए।’’ म्हास्के ने कहा, ‘‘अगर भीड़ भरी लोकल ट्रेन होती तो समझ में आता। लेकिन इस मामले में यह हादसा चलती एक्सप्रेस ट्रेन में हुआ। प्रशासन को भी सतर्क रहने की जरूरत है।’’