बंगाल में TMC नेता के खेत से दो करोड़ कैश बरामद, बोरे में भरकर छिपाया था पैसा
पश्चिम बंगाल पुलिस ने टीएसमी नेता के खेत से 2 करोड़ से अधिक की रकम बरामद की है। यह बरामदगी 24 परगना जिले में हुई है। पश्चिम बंगाल पुलिस के मुताबिक उन्होंने टीएमसी के शासन वाली बादुरिया नगरपालिका के अध्यक्ष दीपंकर भट्टाचार्य को हाल ही में गिरफ्तार किया था।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने टीएसमी नेता के खेत से 2 करोड़ से अधिक की रकम बरामद की है। यह बरामदगी 24 परगना जिले में हुई है। पश्चिम बंगाल पुलिस के मुताबिक उन्होंने टीएमसी के शासन वाली बादुरिया नगरपालिका के अध्यक्ष दीपंकर भट्टाचार्य को हाल ही में गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने बताया है कि उसने दीपांकर भट्टाचार्य से कुल 3.04 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। इसमें 80 लाख तो गिरफ्तारी के वक्त ही बरामद कर लिए गए थे। इसके अलावा 2.24 करोड़ रुपए उनके खेत से बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक 500-500 रुपए की नोट ट्रॉलीबैग और बोरियों में भरकर यहां पर छिपाई गई थी। इस रकम को बैंक अफसरों की मौजूदगी में कई बार गिना गया।
खेत में पैसे छिपाने की जानकारी
पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि दीपांकर भट्टाचार्य ने अपने खेतों में पैसे छिपा रखे हैं। इसके बाद पुलिस ऐक्शन में आ गई। टीम के साथ जब पुलिस दीपांकर के फॉर्म पर पहुंची तो उसने नोटों से भरे चार ट्रॉली बैग और बोरी बरामद की। दीपांकर को बदुरिया के एक होटल से सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मंगलवार को जिला अदालत के सामने पेश किया गया। यहां से आगे की पूछताछ के लिए भट्टाचार्य को पुलिस रिमांड में भेजा गया है।
खुद मानी थी बात
जानकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान, भट्टाचार्य ने अपने खेत में कैश होने की बात स्वीकार की थी। जिसके बाद आगे का अभियान चलाया गया। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब भट्टाचार्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। पूर्व में पुलिस ने भट्टाचार्य के मालिकाना हक वाले स्थानीय तृणमूल कांग्रेस ऑफिस और एक गार्डन हाउस से 4,000 सरकारी टारपोलिन जब्त किए थे। दीपांकर के खिलाफ दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई थीं।
कई शिकायतें दर्ज
एक शिकायत सीपीआई और दूसरी, भाजपा ने दर्ज कराई थी। यही शिकायतें आखिर उनकी गिरफ्तारी की वजह बनीं। पुलिस को संदेह है कि भट्टाचार्य ने टीएमसी शासन के दौरान शुरू की गई राज्य की आवास योजना ‘बंगला बाड़ी’, के तहत आवंटनों के लिए कमीशन लिए थे। इसके अलााव उन पर स्थानीय निवासियों, विशेष रूप से बडुरिया के व्यापारियों से धन उगाही का भी आरोप है। फिलहाल इन मामलों में जांच जारी है। वहीं, इतनी बड़ी मात्रा में कैश रखना भी सवाल उठा रहा है। पुलिस दीपांकर भट्टाचार्य के भ्रष्टाचार से पर्दा उठाने में जुटी हुई है।




साइन इन