Bengal Falta Election Suvendu Adhikari says Pushpa had said Jhukenge nahi but today leaving 'पुष्पा ने कहा था कि झुकेंगे नहीं मगर अब जा रहा', जहांगीर खान पर शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज, India News in Hindi - Hindustan
More

'पुष्पा ने कहा था कि झुकेंगे नहीं मगर अब जा रहा', जहांगीर खान पर शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज

जहांगीर खान फलता में प्रचार के दौरान सबसे चर्चित चेहरों में एक थे। उन्होंने फिल्म पुष्पा के मुख्य किरदार के इर्द-गिर्द अपनी छवि गढ़ने की कोशिश की थी और कई बार खुद को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश किया था, जो दबाव से नहीं झुकेगा। 

Wed, 20 May 2026 12:29 AMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
'पुष्पा ने कहा था कि झुकेंगे नहीं मगर अब जा रहा', जहांगीर खान पर शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज

पश्चिम बंगाल के फलता में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के रिपोल से पहले नामांकन वापस लेने पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने निशाना साधा। मंगलवार को फलता में रोड शो के दौरान उन्होंने कहा, 'तुम बहुत करीबी बनते थे। तुम जीत नहीं पाते। पुष्पा ने कहा था कि झुकेंगे नहीं। आज पुष्पा कह रहा है कि मैं जा रहा हूं।' शुभेंदु ने फलता के लोगों से कहा कि 10 साल बाद आपको वोट देने का यह मौका मिला है। हमें आपका 100% वोट चाहिए। यह सीएम आपके लिए सब कुछ करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नार्वे में प्रधानमंत्री मोदी पर नस्ल वादी कार्टून, अखबार ने बीन बजाते हुए दिखाया

पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को दोबारा मतदान से पहले मंगलवार को एक नाटकीय मोड़ आया। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव मैदान से पीछे हटने की घोषणा कर दी। उनके इस कदम से भारतीय जनता पार्टी को फलता में एकतरफा जीत मिलने की संभावना है। जहां एक ओर विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस ने खान के निर्णय से दूरी बनाते हुए इसे उनका निजी फैसला करार दिया और आरोप लगाया कि चुनाव के बाद फलता में भय का माहौल है। वहीं, दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि खान को कोई मतदान एजेंट नहीं मिल पाया, जिसके कारण वह चुनाव मैदान से भाग गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पावर ग्रिड ने देश की रिकॉर्ड मांग को संभाला,दक्षिण एशियाई देशों से 5 गुना ज्यादा

पुष्पा को लेकर केैसे शुरू हुई चर्चा

जहांगीर खान फलता में प्रचार अभियान के दौरान सबसे चर्चित चेहरों में एक थे। उन्होंने फिल्म पुष्पा के मुख्य किरदार के इर्द-गिर्द अपनी छवि गढ़ने की कोशिश की थी और कई बार खुद को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश किया था, जो दबाव के आगे नहीं झुकेगा। बड़े पैमाने पर चुनावी धांधली के आरोपों के बाद फलता विधानसभा क्षेत्र में फिर से मतदान कराए जाने का आदेश दिया गया था। खान ने कहा कि उन्होंने फलता के हितों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए विशेष पैकेज देने का वादा किया है, जिसके चलते वह यह निर्णय लेने को प्रेरित हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिजाब पर फिर बवाल; कर्नाटक सरकार के इस फैसले से भड़का विश्व हिंदू परिषद

मतदान से पहले जहांगीर खान ने पुलिस पर्यवेक्षक अजयपाल शर्मा को सार्वजनिक रूप से चुनौती भी दी थी और कहा था कि पुष्पा की तरह वह भी कभी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। खान के चुनाव मैदान से पीछे हटने के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं दोनों ने ही कहा कि एक उम्मीदवार जिसने कभी न झुकने का वादा किया था, अब खुद चुनाव मैदान से पीछे हटता हुआ दिखाई दे रहा है।