Bengal double engine disaster Know What happened in Khejuri that enraged Abhishek Banerjee at BJP बंगाल में 'डबल इंजन आपदा', खेजुरी में ऐसा क्या हुआ कि BJP पर भड़के अभिषेक बनर्जी, India News in Hindi - Hindustan
More

बंगाल में 'डबल इंजन आपदा', खेजुरी में ऐसा क्या हुआ कि BJP पर भड़के अभिषेक बनर्जी

बंगाल में सरकार बदलने के साथ ही सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के खेजुरी इलाके में कथित आगजनी की घटना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है।

Mon, 11 May 2026 03:47 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
बंगाल में 'डबल इंजन आपदा', खेजुरी में ऐसा क्या हुआ कि BJP पर भड़के अभिषेक बनर्जी

बंगाल में सरकार बदलने के साथ ही सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के खेजुरी इलाके में कथित आगजनी की घटना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि राज्य में हिंसा को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। अपने व्हाट्सएप चैनल पर पोस्ट करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि खेजुरी की जोंका ग्राम पंचायत में रविवार रात कई दुकानों में आग लगा दी गई, जिससे स्थानीय व्यापारियों और लोगों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई है।

टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा के उपद्रवियों ने पुलिस की मौजूदगी में करीब 10 दुकानों को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने इसे 'डबल इंजन आपदा' करार देते हुए कहा कि बंगाल पहले से ही इसकी मार झेल रहा है। इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह अमित शाह और भाजपा द्वारा प्रचारित राजनीति का असली चेहरा है, जिसमें विभाजन, भय और लक्षित हिंसा को पूरी छूट दी जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि केंद्रीय सुरक्षा बल अब कहां हैं? क्या उन्हें केवल भाजपा के राजनीतिक एजेंडे के अनुकूल होने पर ही तैनात किया जाता है? क्या गृह मंत्री चुपचाप बैठे हैं जबकि बंगाल जल रहा है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, बिहार से जुड़े तार; STF ने बक्सर से एक को उठाया

टीएमसी सांसद ने आगे चेतावनी दी कि यह घटना कानून-व्यवस्था की पूरी विफलता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अगर दिन-दहाड़े दुकानों को जलाया जा सकता है और समुदायों को आतंकित किया जा सकता है, तो कानून-व्यवस्था में क्या बचा है? भाजपा की छाया में हिंसा को संरक्षण मिलता दिख रहा है। अभिषेक ने अपनी पोस्ट का अंत एक मुहावरे के साथ किया। उन्होंने लिखा कि सुबह बताती है कि दिन कैसा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सत्ता जाते ही बिखरने लगा TMC का कुनबा, अभिषेक और ममता बनर्जी पर जमकर हमले

अभिषेक बनर्जी का यह आरोप ऐसे समय में आए हैं जब पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव चरम पर है। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा ने भारी जीत दर्ज की थी। 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 206 सीटें मिलीं, जबकि 15 साल तक सत्ता में रहने वाली तृणमूल कांग्रेस मात्र 80 सीटों पर सिमट गई, और सत्ता से बाहर हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:...तो दीदी को हो सकती है जेल, बंगाल हार के बाद क्यों भड़के सस्पेंडेड TMC नेता

बता दें कि शनिवार को पीएम मोदी और वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सत्ता संभालने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल की शुरुआत की। अपने पहले अहम फैसलों में 'सोनार बांग्ला' एजेंडे को अमली जामा पहनाने के लिए पश्चिम बंगाल सिविल सेवा के 7 वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय में वरिष्ठ उप सचिव के पद पर तैनात किया गया।