Mamata Banerjee Can be Jailed Why TMC Suspended Leader Riju Dutta Angry ...तो ममता बनर्जी को हो सकती है जेल, बंगाल हार के बाद क्यों भड़के सस्पेंडेड TMC नेता रिजू दत्ता, India News in Hindi - Hindustan
More

...तो ममता बनर्जी को हो सकती है जेल, बंगाल हार के बाद क्यों भड़के सस्पेंडेड TMC नेता रिजू दत्ता

रिजू दत्ता ने कहा कि जब प्रतीक जैन के घर पर ईडी के छापे पड़े, तो दीदी पार्टी का डेटा सुरक्षित करने के लिए तुरंत पहुंच गईं। आज, उनके खिलाफ ईडी का एक मामला सुप्रीम कोर्ट में है, और अगर फैसला उनके खिलाफ आता है, तो जेल भी हो सकती है।

Sun, 10 May 2026 06:43 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share
...तो ममता बनर्जी को हो सकती है जेल, बंगाल हार के बाद क्यों भड़के सस्पेंडेड TMC नेता रिजू दत्ता

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस ने प्रवक्ता रिजू दत्ता को पार्टी विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में छह साल के लिए सस्पेंड कर दिया। इसके बाद रिजू ने ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आईपैक ने पूरी पार्टी पर कब्जा कर लिया। जिस मामले में ईडी की रेड हुई, उसमें सुप्रीम कोर्ट मामला पहुंचा और अगर ममता बनर्जी के खिलाफ फैसला आता है तो उन्हें जेल भी हो सकती है।

रिजू दत्ता ने बंगाल हार के बाद कहा, "...दीदी (ममता बनर्जी) और अभिषेक बनर्जी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि कैसे एक बाहरी संगठन (I-PAC) पूरी पार्टी पर कब्जा करने में कामयाब हो गया। जब प्रतीक जैन के घर पर ईडी के छापे पड़े, तो दीदी पार्टी का डेटा सुरक्षित करने के लिए तुरंत पहुंच गईं। आज, उनके खिलाफ ईडी का एक मामला सुप्रीम कोर्ट में है, और अगर फैसला उनके खिलाफ आता है, तो जेल भी हो सकती है।

दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के ठीक अगली सुबह, I-PAC के डायरेक्टर विनेश चंदेल को एक निचली अदालत से जमानत मिल गई। इसका मतलब है कि दीदी के खिलाफ केस हुआ और उनके जाने के बाद डेटा ऐसे ही दे दिया।'' उन्होंने एक एक्स पोस्ट में आगे कहा कि मैं, तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता के रूप में, आईपीएस अजय पाल शर्मा के बारे में एक वीडियो बनाया था। अब मेरी पार्टी ने मुझे सच बोलने के कारण निलंबित कर दिया है।

उन्होंने कहा, ''वह क्लिप वायरल हो चुकी है और भाजपा का पूरा आक्रोश व्यक्तिगत रूप से मुझ पर आ रहा है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मैंने वह वीडियो तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में, तृणमूल मुख्यालय से, पार्टी लाइन का पालन करते हुए बनाया था और वह वीडियो तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से भी जारी किया गया था। यह कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं थी।''

अजय पाल शर्मा से मांगी माफी

उन्होंने आगे कहा कि फिर भी, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं और मेरे कानूनी सलाहकार की सलाह पर मैं आईपीएस अजय पाल शर्मा से अपनी टिप्पणियों के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं, भले ही वह व्यक्तिगत नहीं थीं। मैं अब एक सामान्य व्यक्ति हूं, जो अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने और अपनी आजीविका जारी रखने की आशा करता है। मुझे उम्मीद है कि यह मामला अब स्थायी रूप से समाप्त हो जाएगा।