Assam land and identity will not be compromised Himanta Biswa Sarma strong message before taking oath 'नो कॉम्प्रोमाइज' वाले बयान के पीछे क्या है प्लान? शपथ से पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने दिए संकेत, India News in Hindi - Hindustan
More

'नो कॉम्प्रोमाइज' वाले बयान के पीछे क्या है प्लान? शपथ से पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने दिए संकेत

असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से एक दिन पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि राज्य की भूमि, अस्मिता और भविष्य पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बता दें कि हिमंत 12 मई को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Mon, 11 May 2026 07:53 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
'नो कॉम्प्रोमाइज' वाले बयान के पीछे क्या है प्लान? शपथ से पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने दिए संकेत

असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से एक दिन पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि राज्य की भूमि, अस्मिता और भविष्य पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सरमा 12 मई को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सोमवार को एक्स पर एक के बाद एक पोस्ट कर हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने आगामी कार्यकाल की प्रमुख प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने लिखा कि असम की भूमि, पहचान और भविष्य पर कोई समझौता नहीं हो सकता। सरमा ने कहा कि 1.5 लाख बीघा भूमि को पहले ही अतिक्रमणमुक्त कराया जा चुका है। अब एनडीए सरकार 5 लाख बीघा अतिरिक्त भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर असम के लोगों को लौटाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके लिए 'जाति, माटी, भेटी' सर्वोपरि है।

किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं

एक अन्य एक्स पोस्ट में हिमंत ने बताया कि नई सरकार किसानों को केंद्र में रखकर काम करेगी। सरमा ने बताया कि छोटे और सीमांत किसानों को 11000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। 10000 किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए 3 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि धान की खरीद पर अतिरिक्त न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि असम के किसान हमारी विकास यात्रा के केंद्र में रहे हैं। अगले पांच साल हम अपने अन्नदाताओं की रीढ़ को और मजबूत करेंगे।

युवाओं और चाय बागान मजदूरों के लिए वादे

एक अन्य पोस्ट में हिमंत सरमा ने घोषणा की कि नई सरकार 10 लाख युवाओं को उद्यमिता सहायता के तौर पर 5 लाख रुपये प्रति व्यक्ति देगी। इसके अलावा, ब्रह्मपुत्र घाटी में चाय बागान श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 280 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये और बराक घाटी में 258 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने का वादा किया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा ने खानापारा स्थित शपथ ग्रहण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक सभी स्तर के पार्टी सदस्य शामिल होंगे। सरमा ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद हमारी पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। हमारा चुनाव घोषणापत्र जनता के सामने है और इसे पूरी तरह लागू करना हमारी सरकार का प्रमुख लक्ष्य होगा। हालांकि, उन्होंने इस दौरान यह स्पष्ट नहीं किया कि उनके साथ शपथ ग्रहण करने वाले अन्य मंत्रियों के नाम क्या हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल के बाद असम की बारी, हिमंत सरमा कब लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ? तैयारी पूरी

उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार रात 10 बजे गुवाहाटी पहुंचेंगे। उनके आगमन के बाद मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर मुलाकात होगी। नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को मंगलवार सुबह 7 बजे तक सूचना दे दी जाएगी। सूत्रों के हवाले से अटकलें लगाई जा रही हैं कि मंगलवार को भाजपा के अलावा उसके दो सहयोगी दलों ( असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट) से भी एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:असम में फिर हिमंत सरकार, NDA के विधायक दल ने सर्वसम्मति से दिया समर्थन
ये भी पढ़ें:शुभेंदु से लेकर हिमंत तक, भाजपा ने दूसरी पार्टी से आए लोगों को बनाया CM; लिस्ट